Samastipur : दूल्हा- दुल्हन की स्वागत को चल रही थी तैयारी, रास्ते में हो गया बड़ा हादस, पहुंच गए अस्पताल, कार सवार की मौत
घटना के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना निवासी साजिद हुसैन बेगूसराय में अपनी शादी कर दुल्हन व स्वजनों के साथ कार से घर लौट रह थे।
समस्तीपुर, जासं। बंगरा थाना क्षेत्र के सटे सीमावर्ती इलाके में एनएच 28 पर बारात से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूल्हा दुल्हन व 10 वर्षीय एक बालक गंभीर रुप से घायल है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना के बेसही निवासी मो आरिफ के रुप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना निवासी साजिद हुसैन बेगूसराय में अपनी शादी कर दुल्हन व स्वजनों के साथ रविवार को कार से घर लौट रह थे। इस क्रम में बंगरा थाना के सटे सीमावर्ती इलाके में सुजावलपुर के निकट एनएच 28 पर वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। घटनास्थल पर ही साजिद के चचेरे भाई आरिफ की मौत हो गई। वहीं दुल्हा दुल्हन समेत तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
बंगरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में भीषण सड़क हादसा दूल्हा दुल्हन समेत एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी एक की मौत घटना के संबंध में बताया जा रहा है सभी मुजफ्फरपुर से बेगूसराय शादी में गए थे वही शादी करके लौट रहे दुल्हन के साथ दूल्हा वापस अपने घर जा रहे थे उसी दरमियान बंगरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती NH28 पर भीषण सड़क हादसे में एक की मौत दूल्हा-दुल्हन समय एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दूल्हा का चचेरा भाई घटनास्थल पर ही मौत हो गई इस घटना से परिवार में मातम का माहौल छा गया सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर किया गया रेफर
रविवार की रात्रि में निगाह कर लौटने के दौरान ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के पीछे से जा टकराया जिससे घटनास्थल पर एक की मौत हो गई तीन जख्मी हो गया।