Move to Jagran APP

दरभंगा में सर्द हवा और कोहरे के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना बताई जा रही है।

By Ajit kumarEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 09:48 AM (IST)
दरभंगा में सर्द हवा और कोहरे के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त
किसानों को फसल की नियमित रूप से निगरानी करने की सलाह दी गई है। फोटो : जागरण

दरभंगा, जासं। लगातार पांच दिनों से जिले में ठंड का कहर जारी है। सर्द हवा और कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बुधवार को भी लोगों को सूर्य के दर्शन नसीब नहीं हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार की सुबह लोगों ने आंखें खोली तो घना कोहरा घर से निकलने की इजाजत नहीं दे रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना बताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान मौसम आलू की फसल में पिछेती झुलसा रोग के फैलाव की संभावना बताई गई है। किसानों को फसल की नियमित रूप से निगरानी करने की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

स्थानीय स्तर मुखिया ने कराया अलाव का इंतजाम

ग्रामीण इलाकों में ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए बहादुरपुर प्रखंड की मेकना बैदा पंचायत के मुखिया मो. कलाम ग्रामीणों के लिए अलाव की व्यवस्था करा रहे हैं। कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच सरकार को ग्रामीणों की चिंता नहीं है। अपने निजी कोष से अलाव की व्यवस्था करवा रहा हूं।

पिछले सात दिनों में हुए मौसम में परिवर्तन का ग्राफ

तिथि अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

14 जनवरी 17.4                                                  7.6

15 जनवरी 11.8                                             6.2

16 जनवरी 15.0                                         8.2

17 जनवरी 16.1                                                   8.4

18 जनवरी 17.0                                               8.8

19 जनवरी 16.0                                                  7.0

20 जनवरी 17.8                                                10.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.