Move to Jagran APP

Weather Update: उत्तर बिहार में बदला मौसम, जानिए बीते दस साल में 13 दिसंबर का तापमान

पांच से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आज चलेगी पुरवा हवा। 5.8 मिमी रिकॉर्ड की गई बारिश। कई स्थानों पर दिनभर हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई।

By Murari KumarEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 08:55 AM (IST)
Weather Update: उत्तर बिहार में बदला मौसम, जानिए बीते दस साल में 13 दिसंबर का तापमान
Weather Update: उत्तर बिहार में बदला मौसम, जानिए बीते दस साल में 13 दिसंबर का तापमान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। उत्तर बिहार में शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। कई स्थानों पर दिनभर हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। लोग घरों में दुबके रहे। अन्य दिनों की भांति सड़कों और बाजारों में भीड़ नहीं दिखी। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। हालांकि, बारिश व हल्की बूंदाबांदी से गेंहू, मक्का, आलू, प्याज, गोभी की फसलों को फायदा होगा। इससे किसानों में खुशी की लहर है। 

loksabha election banner

आज दोपहर तक होगी बारिश

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा( समस्तीपुर) के मौसम विभाग द्वारा 18 दिसंबर तक के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार दोपहर तक हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। रात व सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एके सत्तार ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में हवा का कम दबाव पडऩे से मौसम बदला है।

 इस कारण शनिवार तक बारिश होगी। हालांकि, दिसंबर में पडऩेवाली सामान्य ठंड बरकरार रहेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होगी। यह नौ से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। तापमान में दो से तीन डिग्री नीचे आने से ठंड में इजाफा तय है।

 इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ यह नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन पांच से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से शनिवार को पुरवा हवा चलेगी। इसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में ठंड सामान्य रही। बारिश 5.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। 

बीते दस साल में 13 दिसंबर का तापमान 

2009 : अधिकतम तापमान 24.3, न्यूनतम तापमान 10.8 

2010: अधिकतम तापमान 21.1, न्यूनतम तापमान 7.4

2011: अधिकतम तापमान 16.5, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री 

2012: अधिकतम तापमान 21.7, न्यूनतम तापमान 13.1 

2013: अधिकतम तापमान 24.8, न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री 

2014: अधिकतम तापमान 22.3, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री 

2015: अधिकतम तापमान 22.1, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री, बारिश- 2.1 मिलीमीटर

2016: अधिकतम तापमान 17.8, न्यूनतम तापमान 9.5, बारिश 2 मिलीमीटर

2017: अधिकतम तापमान 27.2, न्यूनतम तापमान 13.9, बारिश 1.7 मिलीमीटर  

2018: अधिकतम तापमान 27.0, न्यूनतम तापमान 9.2, बारिश एक मिलीमीटर 

2019: अधिकतम तापमान 23.5, न्यूनतम तापमान 12:3 डिग्री, बारिश 5.8 मिलीमीटर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.