भारत और नेपाल के बीच बंद रक्सौल बॉर्डर आठ माह बाद खुल गया, लोगों की आवाजाही शुुरू
वहां मजदूरी करने गए लोगों की परेशानी के बारे में सूचनाएं यहां आती रही थीं। सीमाएं खोल देने के बाद से वहां से आ रहे भारतीय लोगों के चेहरे पर एक सुकून का भाव देखा जा रहा है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:32 PM (IST)
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के कारण बंद भारत औन नेपाल की सीमा को गुरुवार को खोल दिया गया है। यह करीब आठ माह से बंद थी। जिसकी वजह से सीमा के आसपास रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खासकर लॉकडाउन के कारण काफी परेशानी से दो चार होना पड़ा। इस बीच वहां मजदूरी करने गए लोगों की परेशानी के बारे में सूचनाएं यहां आती रही थीं। सीमाएं खोल देने के बाद से वहां से आ रहे भारतीय लोगों के चेहरे पर एक सुकून का भाव देखा जा रहा है। हालांकि भारत से नेपाल जाने वाले लोगों के बारे में कोई स्पष्ट निर्देश की जानकारी नहीं मिल सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें