सीएम नीतीश कुमार के लिए चिराग पासवान ने कही बड़ी बात, विधानसभा चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी
कहा कि सरकार की सहयोगियों से पट नहीं रही है। टकराव बढ़ता जा रहा है। लोेेकसभा चुनाव से पहले राज्य में मध्यावधि चुनाव तय है। इसमें लोजपा अपनी ताकत का एहसास कराएगी। लोजपा विधानसभा चुनाव में सौ से कम सीटों पर लड़ी। इसके बाद भी उछह फीसदी मत मिले।
मुजफ्फरपुर, जासं। लोजपा नेता चिराग पासवान यूं तो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के समय से ही सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं, लेकिन हाल के दिनों के उनके तेवर और तल्ख हो गए हैं। मुजफ्फरपुर पहुंचे चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को आशीर्वाद प्राप्त मुख्यमंत्री करार दिया। कहा, 15 फीसदी मत लाने वाला मुख्यमंत्री बना है। उन्हें इस बार जनादेश नहीं मिला था। सीएम के दावों के विपरीत राज्य में अपराध एवं भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। हर दिन राज्य में हत्या, डकैती, लूट हो रहे हैैं।
यह भी पढ़ें : इतनी नफरत, महिला के हाथ-पैर तोड़ प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, मुजफ्फरपुर की घटना
दिनदहाड़े मेयर की हत्या हो जाती है। कोई सुरक्षित नहीं है। सरकारी कार्यालयों में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता। मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना की जांच हो जाए तो भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा मामला साबित होगा। मुख्यमंत्री हवा महल में बैठे हैं, जो अधिकारी दिखाते हैं उनको वहीं दिखता है। उक्त बातें शुक्रवार को आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने जिला अतिथि भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार की सहयोगियों से पट नहीं रही है। टकराव बढ़ता जा रहा है। लोेेकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्य में मध्यावधि चुनाव तय है। इसमें लोजपा अपनी ताकत का एहसास कराएगी। उन्होंने कहा कि लोजपा विधानसभा चुनाव में सौ से कम सीटों पर लड़ी। इसके बाद भी उसे छह फीसदी मत मिले। यदि हम सभी सीटों पर लड़ते तो 14 फीसदी से कम मत नहीं आते। बिहार में 15 फीसदी मत लाने वाला मुख्यमंत्री बना है। नीतीश को जनादेश नहीं मिला, वह आशीर्वाद प्राप्त मुख्यमंत्री हैैं। उन्होंने कहा कि लोजपा समाप्त नहीं हुई है। कुछ लोग अलग हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पिता राम विलास पासवान की जयंती पर उन्होंने वैशाली से आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। अब तक 14 जिलों में यात्रा पूरी कर मुजफ्फरपुर पहुंचे हंै। हर जगह उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। युवा एवं महिलाएं पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी हैं। लोगों के मिल रहे जन समर्थन से उनका विश्वास बढ़ा है। राज्य की 12 करोड़ जनता के आशीर्वाद से मध्यावधि चुनाव में मजबूती के साथ पार्टी सामने आएगी। इससे पहले आशीर्वाद यात्रा का जिले में पहुंचने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे, संगठन मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट, अशरफ अंसारी, सुरभि ठाकुर, राजेश रोशन, अजय कुशवाहा, मंजू देवी, ई. रविंद्र सिंह, विनीता सिंह, रानू सिंह, चुलबुल ठाकुर, विजय कुमार सिंह, संजय पासवान आदि थे।