Muzaffarpur News: बाल अधिकार को लेकर ऑनलाइन जुड़ रहे बच्चे, 20 नवंबर तक चलेगा बाल अधिकार सप्ताह
Child Rights Week बच्चों के अधिकार को लेकर यूनिसेफ और टीचर्स ऑफ बिहार मिलकर संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन। इसमें बच्चे अपने अधिकार के बारे में विडियो सूट कर या अन्य माध्यम से भेजेंगे। उसके बाद उनको पुरस्कार के रूप में एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बच्चों के अधिकार को लेकर यूनिसेफ और टीचर्स ऑफर बिहार संयुक्त रूप से कार्यक्रम प्रारंभ किया है। बाल अधिकार सप्ताह 20 नवंबर तक चलेगा। इसमें बच्चे अपने अधिकार के बारे में विडियो सूट कर या अन्य माध्यम से भेजेंगे। उसके बाद उनको पुरस्कार के रूप में एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बाल अधिकारी कार्यक्रम में बच्चों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद वे गूगल एप के माध्यम से जुड़ जाएंगे।
वहीं बाल संरक्षण अधिकार पर शिक्षक मधुमिता ऑनलाइन जानकारी दे रहीं है। बचपन हमें जीने दो, पर स्वाति सुरभ, चाचा नेहरू पर डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, पंडित नेहरू और बाल दिवस पर शुकदेव पाठक, बाल अधिकार सूक्ष्म अवलोकन पर देवकांत मिश्र दिव्य द्वारा जानकारी दी गई। प्रतियोगिता के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि, वर्तमान समय में बच्चे क्या सोच रखते हैं बाल अधिकारों के बारे में, बिहार में नई सरकार से शिक्षा एवं बाल अधिकारों को लेकर क्या है आपकी अपेक्षाएं आदि शामिल हैं।
प्रतियोगिता का भी आयोजन
बाल अधिकारों को लेकर मेरी आवाज मेरा अधिकार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। टीचर्स ऑफ बिहार पर इसका लिंक दिया गया है। इसके अलावा किड्स टेक ओवर, बाल अधिकार एक्सक्लूसिव प्रकाशन राज्य के कई शिक्षक जुड़े हुए हैं। शिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि, बाल अधिकार बच्चों के हाथ में कमान शिर्षक से बच्चे काफी चाव से जुड़ रहे हैं। बच्चों में ऑनलाइन क्लास से लेकर सभी तरह की गतिविधियां बढ़ाने के लिए यह सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। बच्चे इसमें अग्रणी भूमिका निभाएंगे। बच्चे आवाज उठाएंगे जो आने वाली पीढिय़ों के लिए जरूरी होगा। गंभीर प्रश्नों के अलावा मौज-मस्ती भी कर सकेंगे। बच्चों के हाथों प्रशासनिक, अखबार, मीडिया स्कूल और मनोरंजन से जुड़ी क्षेत्रों की कमान सौंपा जाएगा। इस दौरान बच्चों को सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के किसी भी उम्र के बच्चे भाग ले सकते हैं।