कर्पूरीग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा जननायक का गांव Samastipur News
पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनके पैतृक आवास स्मृति भवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लेंगे नीतीश कुमार। सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
समस्तीपुर, जेएनएन। जननायक के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके सरकार उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये बातें कर्पूरी ग्राम में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने कहीं। राजकीय समारोह के रूप में उनकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्मृति भवन में सर्वधर्म प्रार्थना हुई यहां उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
यहां से निकालने के बाद गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी कॉलेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत की। उसके बाद हाईस्कूल परिसर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां बाद सभी स्मृति भवन पहुंचे। आगत अतिथियों का स्वागत सांसद रामनाथ ठाकुर कर रहे थे।
मौके पर विधान सभा अध्यक्ष विजय चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, विधायक विधासागर निषाद, जदयू प्रदेश महासचिव डा. दुर्गेश राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। दूसरी ओर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के नेतृत्व में उनके आवास के निकट स्थापित उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी मौजूद थे।