Move to Jagran APP

Samastipur LokSabha bypoll: बोले मुख्यमंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़े और हमलोग बिहार को Samastipur News

सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा विकास। बिहार सरकार ने हर तबके के विकास के लिए काम किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 01:01 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 01:01 PM (IST)
Samastipur LokSabha bypoll:  बोले मुख्यमंत्री,  पीएम नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़े और हमलोग बिहार को   Samastipur News
Samastipur LokSabha bypoll: बोले मुख्यमंत्री, पीएम नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़े और हमलोग बिहार को Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। इसके लिए वे हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वैसे ही हमलोग भी यहां काम कर रहे हैं। जनहित के लिए दिन-रात काम में जुटे हैं। हर तबके के लिए विकास का काम किया। 

loksabha election banner

 मुख्यमंत्री गुरुवार को शिवाजीनगर हाईस्कूल के मैदान में समस्तीपुर लोस उपचुनाव को लेकर एनडीए की तरफ से लोजपा प्रत्याशी ङ्क्षप्रस राज के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसी की उपेक्षा नहीं की। लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। हमलोगों का एक ही संकल्प है, न्याय के साथ सबका विकास। इस रास्ते पर हम सभी मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। एनडीए मजबूत है। हमारा संबंध आपसी भरोसे व विश्वास का है। 

सूखे और बाढ़ पीडि़तों को दी तत्काल सहायता 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल भी सूखे की स्थिति रही। इस साल भी जुलाई में हुई। कई जिले प्रभावित हुए। इससे पहले बाढ़ की स्थिति रही। हमने दोनों ही स्थिति में पीडि़तों की सहायता के लिए काम शुरू कर दिया। घर-घर राहत पहुंचाने का काम किया। इसके बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। कई जिले प्रभावित हो गए। इसी दौरान तीन से चार दिनों तक अति वर्षापात हुई। इसके चलते अधिक जगहों पर जलजमाव हो गया। हमलोगों ने तत्काल राहत का काम शुरू किया। जल्द ही पहली बार बाढ़, दूसरी बार सूखा और तीसरी बार पुन: बाढ़ की स्थिति से पीडि़तों को चिह्नित कर सहायता देना प्रारंभ कर दिया। सरकार ने तय कर लिया कि पीडि़तों की अगली फसल के लिए इनपुट सब्सिडी की व्यवस्था करेंगे।

सभी वर्गों की तरक्की का ख्याल

पहले यहां की क्या स्थिति थी, कहां कोई सहायता मिलती थी। आपने काम करने का मौका दिया तो हम कर रहे हैं। पीडि़तों को सहायता मिल रही है। सरकार ने तो एक सिस्टम ही बना दिया, जिससे तय हो जाता है कि कहां क्या करना है। 2007 में बाढ़ आई थी। 22 जिले प्रभावित हुए थे। करीब ढाई करोड़ की आबादी प्रभावित हुई थी। इसके बाद कोसी की आपदा आई। हमने तय किया था कि जो भी मदद करनी पड़ेगी, वो करेंगे। सरकार के खजाने पर पहला हक बाढ़ पीडि़तों का होगा। नीतीश ने कहा कि हम लोग विकास का काम करते हैं। शिक्षा, महिलाओं का विकास, स्वास्थ्य सबके लिए काम किया है। हमेशा कोशिश रही कि कोई पीछे नहीं रहे। सभी वर्गों की तरक्की का ध्यान रखा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करते हैं।

आज भी मोदी लहर कायम : सुमो 

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज से चार महीना पहले नरेंद्र मोदी की जो लहर थी, वो आज भी कायम है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है। 

देश में तेजी से हो रहा विकास : रामविलास

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार विकास की ओर अग्रसर है। राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। इसके लिए सबका सहयोग चाहिए। समस्तीपुर के सांसद रहे रामचंद्र पासवान का निधन हमारे लिए बड़ी क्षति है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.