समूह से जुड़ी महिलाओं से ठगी, पीडि़ताओं ने न्याय की मांग को लेकर किया हाइवे जाम Muzaffarpur News
आरोप है कि कुछ लोगो ने महिलाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये संस्था से निकाल लिए। आंदोलनरत महिलाओं ने कई वाहनों के शीशे तोड़े।
By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 12:33 PM (IST)
मुज़फ़्फ़रपुर, जेएनएन। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 28 कच्ची पक्की के समीप महिलाओं ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कई वाहनों के शीशे तोड़े। उनका आरोप है कि कुछ लोग महिला समूह के नाम पर गोरखधंधे में संलिप्त हैं। वे ठगी कर रहे हैं। पीडि़ताओं ने कहा कि कुछ लोगो ने हमलोगों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये संस्था से निकाल लिए। जब इस बारे में संस्था से बात की गई तो उन्होंने किसी प्रकार की सहायता देने से मना कर दिया। इसके बाद हमलोग आंदोलन करने को मजबूर हुए।
इस बीच हाइवे जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आंदोलनरत महिलाओं को समझाया। उन्हें उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वाशन देकर शांत कराया। इसके बाद महिलाएं सड़क से हटीं। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें