Move to Jagran APP

बालिका गृह मामला : गायब लड़कियों के सुराग पाने को मेंस ब्यूटी पार्लरों में सीबीआइ के छापे

मोतीझील के एक मार्केट, अमर सिनेमा रोड, छोटी कल्याणी व जीरोमाइल में की गई छापेमारी। एक संचालिका से डेढ़ घंटे तक पूछताछ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 10:10 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:10 PM (IST)
बालिका गृह मामला : गायब लड़कियों के सुराग पाने को मेंस ब्यूटी पार्लरों में सीबीआइ के छापे
बालिका गृह मामला : गायब लड़कियों के सुराग पाने को मेंस ब्यूटी पार्लरों में सीबीआइ के छापे

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बालिका गृह से गायब लड़कियों का सुराग पाने को लेकर सीबीआइ टीम ने शनिवार की दोपहर शहर के मोतीझील, छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा रोड और जीरोमाइल के आधा दर्जन से अधिक मेंस ब्यूटी पार्लरों में छापेमारी की। सीबीआइ टीम सबसे पहले मोतीझील के एक मार्केट परिसर पहुंची व यहां संचालित कई पार्लरों पर एक साथ धावा बोल दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सीबीआइ अधिकारियों ने पार्लर संचालिकाओं व महिला कर्मियों से बालिका गृह की लड़कियों के यहां भेजे जाने के संबंध में पूछताछ की। बाद में इस परिसर के पार्लर की दो लड़कियों को अपने साथ लेकर सीबीआइ टीम ने अमर सिनेमा रोड, कल्याणी व जीरोमाईल स्थित अन्य पार्लरों में भी छापेमारी की।

prime article banner

गायब लड़कियों के बारे में पूछताछ

दो साल पहले बालिका गृह से गायब दो लड़कियों के नाम बताकर उसके संबंध में पार्लर संचालकों से सीबीआइ टीम ने पूछताछ की। उससे पूछा गया कि दोनों लड़की यहां काम के लिए आती थी या नहीं।

डेढ़ घंटे तक चली पूछताछ

सीबीआइ टीम अमर सिनेमा रोड के निकट स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इसमें बालिका गृह कांड से संबंधित कई अहम अहम जानकारी मिली है। इसमें मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर व अन्य आरोपितों पर लड़कियों को बाहर भेजने के आरोपों के संबंध में साक्ष्य मिलने की बात सामने आ रही है। मोतीझील के मार्केट परिसर में संचालित एक मेंस ब्यूटी पार्लर में कार्यरत महिला कर्मी ने बताया कि उससे बालिका गृह की एक लड़की के संबंध में जानकारी मांगी गई।

स्टाफ से मिली जानकारी पर छापेमारी

सीबीआइ की रिमांड में पूछताछ में ब्रजेश ठाकुर की संस्था में कार्यरत कर्मियों व नौकरों से सीबीआइ को जानकारी मिली थी कि इन मेंस ब्यूटी पार्लरों में बालिका गृह की लड़कियों को सप्लाई की जाती थी। गायब बताई जा रही लड़कियों को वर्ष 2017 में पार्लरों में भेजे जाने की जानकारी उसके स्टाफ ने सीबीआइ को दी थी। सीबीआइ को यह भी जानकारी मिली है कि इन पार्लरों में अमीरजादों को अय्याशी के लिए इन लड़कियों को भेजा जाता था। बाद में ये लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। सीबीआइ लड़कियों को सप्लाई करने वाले सूत्रों की तलाश कर रही है।

नियमित आने वाले सीबीआइ रडार पर

मेंस ब्यूटी पार्लरों में नियमित आने वाले अमीरजादे ग्राहक भी सीबीआइ की रडार पर हैं। इनकी कुंडली भी सीबीआइ खंगाल रही है। हाल के वर्षों में यहां आने वाले के की सूची तैयार की जा रही है। मार्केट परिसर व सड़क पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। पार्लर संचालिका व ऐसे लोगों के संबंधों की जांच भी चल रही है। छापेमारी के क्रम में सीबीआइ ने ऐसे लोगों के संबंध में भी पूछताछ की।

लड़कियों को बाहर भेजने की बात आइ थी सामने

सीबीआइ जांच से पहले चली पुलिस जांच में भी बालिका गृह की लड़कियों को बाहर भेजने की बात सामने आई थी। पूछताछ में कई लड़कियों ने यह बात पुलिस को बताई थी। मामले के पर्यवेक्षण में नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने कांड के तत्कालीन आइओ महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी को इस संबंध में साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया था। इससे पहले बालिका गृह के सामने गली में संचालित कई ब्यूटी पार्लरों के संचालिका व कर्मचारियों से पहले भी पुलिस व सीबीआइ पूछताछ कर चुकी है।

मधु की भूमिका भी तलाश रही सीबीआइ

मेंस ब्यूटी पार्लरों व अन्य जगहों पर बालिका गृह की लड़कियों को भेजने के मामले में सीबीआइ ब्रजेश की खास मधु की भूमिका तलाश रही है। मधु फिलहाल उसकी पकड़ से बाहर है। पार्लर संचालिकाओं व महिला कर्मियों से मधु के संबंध में भी पूछताछ की गई। उससे पूछा गया कि लड़कियों को यहां तक मधु व और कौन-कौन लाती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.