Road accident in Muzaffarpur : अहियापुर में वृद्धा और उसके पोते को कार ने रौंदा, पोता की मौत Muzaffarpur News
Road accident in Muzaffarpur संगम घाट के निकट सड़क पार करने के दौरान हुई दुर्घटना। दादी की हालत बनी गंभीरचल रहा इलाज। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर किया जाम।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। अहियापुर संगमघाट सहनी चौक के निकट सड़क पार करने के दौरान शनिवार की शाम कार की चपेट में दादी- पोता आ गए। इस दुर्घटना में पोते की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं दादी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला जाम कर दिया। मृतक अहियापुर पैगंबरपुर के वीरेंद्र सहनी का पुत्र अजीत कुमार (8) था। वहीं जख्मी दादी उर्मिला देवी है। सूचना पर पहुंची पुलिस का आक्रोशित लोग एक नही सुनने को तैयार थे।
स्थानीय अशोक सहनी, महेन्द्र सहनी, दिलीप साह, मुखिया पति वकील सहनी, सुरेश पासवान व अन्य बुद्धिजीवी लोगों द्वारा आक्रोशित लोगों समझा-बुझा कर देर शाम जाम समाप्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी अपने पोता अजीत कुमार के साथ मिठनसराय माधोपुर से छठी का भोज खा कर घर लौट रही थी। इसी बीच सहनी चौक के पास फोरलेन सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित गति से पहुंची कार ने दोनों को रौंद डाला।