Move to Jagran APP

West Champaran: बेतिया में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की सिलाई कर रहे हैं बंदी

मास्क के लिए अस्पताल जेल प्रशासन उपलब्ध कराता है कपड़ा ताकि कोविड-19 के खतरे से बचाव हो सके। जेल में प्रतिदिन करीब 50 मास्क का निर्माण होता है। जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दो सिलाई मशीन से मास्क का निर्माण हो रहा है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 01:19 PM (IST)
West Champaran: बेतिया में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की सिलाई कर रहे हैं बंदी
कोरोना काल में लोगों को बचाने के ल‍िए बंदी भी कर रहे मदद।

पश्‍च‍िम चंपारण, जासं। कोरोना से बचाव के लिए मंडलकारा बेतिया में बंदी मास्क की सिलाई कर रहे हैं। जेल के कुछ बंदी प्रतिदिन मास्क की सिलाई करते हैं। जेल में सिली मास्क का उपयोग बंदियों के बीच किया जाता है। ताकि कोविड-19 के खतरे से बचाव हो सके। जेल में प्रतिदिन करीब 50 मास्क का निर्माण होता है। जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दो सिलाई मशीन से मास्क का निर्माण हो रहा है। सभी बंदियों को मास्क उपलब्ध करा दिया गया है। शुरुआत में जेल के महिला वार्ड, अस्पताल वार्ड, सेल के बंदियों को मास्क दिया गया। इसके बाद दूसरे वार्ड के बंदियों को मास्क उपलब्ध कराया गया है। मंडलकारा में फिलहाल 1926 बंदी है। जिनमें से महिला बंदियों की संख्या 50 है।

loksabha election banner

जेल प्रशासन उपलब्ध कराता है कपड़ा

मास्क सिलाई के लिए जेल प्रशासन कपड़ा उपलब्ध कराता है। उन्नत क्वालिटी के कपड़े से मास्क की सिलाई होती है। दो सिलाई मशीन से बारी-बारी से बंदी मास्क की सिलाई करते हैं। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जेल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। समय-समय पर जेल को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।

बंदियों को दिया जा रहा है गर्म पानी और काढ़ा

कोविड-19 से बचाव के लिए बंदियों को गर्म पानी और काढ़ा दिया जा रहा है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने बताया कि सभी बंदियों के लिए एक साथ पानी गर्म किया जाता है। गर्म पानी कुछ खास जगह पर रखी रहती है। अदरक, तुलसी, नींबू, काली मिर्च आदि की काढ़ा तैयार की जाती है। बंदियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि जब भी उन्हें पानी पीनी है, गर्म पानी का ही सेवन करें। ताकि वायरस के खतरे से बचाव हो सके।

- कोविड-19 से बचाव के लिए जेल प्रशासन सतर्क हैं। जेल में सिली मास्क बंदियों को उपलब्ध कराया गया है। बंदियों को गर्म पानी और काढ़ा दिया जा रहा है। सभी बंदी सुरक्षित है। - संजय कुमार गुप्ता, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, मंडलकारा, बेतिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.