Move to Jagran APP

गांवों तक अभियान, सरकारी योजनाओं से लेकर कानून का ज्ञान

शिवहर। योजनाओं और कानून की जानकारी नहीं होने के चलते बहुत से लोगों को अपना अधिकार नहीं मिल पाता।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:23 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:23 PM (IST)
गांवों तक अभियान, सरकारी योजनाओं से लेकर कानून का ज्ञान
गांवों तक अभियान, सरकारी योजनाओं से लेकर कानून का ज्ञान

शिवहर। योजनाओं और कानून की जानकारी नहीं होने के चलते बहुत से लोगों को अपना अधिकार नहीं मिल पाता। इसे देखते हुए शिवहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाया जा रहा विधिक जागरूकता शिविर मददगार साबित हो रहा है। इसका असर है कि जिले के दर्जनों गांवों के लोग महत्वपूर्ण धारा और इसके तहत सजा के प्रावधान के बारे में बता देते हैं। घरेलू हिसा, दलित उत्पीड़न सहित अन्य के बारे में उन्हें जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा कन्या उत्थान योजना, पेंशन योजना, बालश्रम योजना सहित अन्य का लाभ किस तरह लिया जाए, आवेदन कैसे करें, इसकी जानकारी लोगों को मिली है। वैसे तो जिले में दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्त्सव अभियान के तहत जिले के सभी 207 गांवों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसमें लोगों को प्रमुख कानूनों की जानकारी दी गई है। इसमें स्वेच्छा से कानून के बहुत से जानकारों, पारा लीगल वालंटियर, आशा व विभिन्न सरकारी विभागों ने योगदान दिया है। शिविर के दौरान लोगों को स्वच्छता, कोरोना वायरस और टीकाकरण की भी जानकारी दी गई है। हालांकि, समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निशित दयाल के अनुसार जिले में 45 दिनों तक विशेष अभियान चलाया गया है। गांव-गांव तक शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। विभिन्न लाभकारी कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं बाल संरक्षण, श्रम विभाग, डाकघर, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, महिला हेल्पलाइन आदि की मदद से हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा वैसे सुलहनीय मामले जो लंबे समय से लंबित है, उन्हें 11 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत में निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

अंबाकला के योगेंद्र प्रसाद और अरूण साह बताते हैं कि विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन से लोगों को काफी लाभ हुआ है। लोगों को अब अपना अधिकार समझ में आने लगा है। इतना ही नहीं सरकार प्रायोजित योजनाओं की भी जानकारी होने से लोगों की हकमारी पर लगाम लगेगा।

शिवहर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता देशबंधु शर्मा बताते हैं कि अब गांव-गांव तक के लोगों को कानून की विभिन्न धाराओं और सजा के प्रावधानों की भी जानकारी है। यह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.