Move to Jagran APP

किशोर की पिटाई कर चेहरा को तेजाब से जलाया,एक आरोपित गिरफ्तार

सोए हुए किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंस कर अगवा कर ले गए आरोपित। भूमि विवाद में दिया वारदात को अंजाम प्राथमिकी दर्ज। भांजा के शोर मचाने पर बची जान आरोपित गिरफ्तार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 08:55 PM (IST)
किशोर की पिटाई कर चेहरा को तेजाब से जलाया,एक आरोपित गिरफ्तार
किशोर की पिटाई कर चेहरा को तेजाब से जलाया,एक आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात दलान में सोए एक किशोर को उठाकर आरोपित अपने घर ले गए और वहां जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जान से मारने का प्रयास किया। इसमें उसका चेहरा पूरी तरह से जल गया है। पीडि़त के भांजा के शोर मचाने पर लोग जुटे तब उसकी जान बची। आनन-फानन में ग्रामीण व परिजन उसे एसकेएमसीएच ले गए। बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

prime article banner

 पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया कि रविवार रात भांजा के साथ पीडि़त किशोर सो रहा था। इसी बीच रात करीब 12 बजे रंजीत पासवान, उसकी पत्नी कृष्णा देवी आई और पीडि़त के मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद कंधे पर उठाकर अपने घर ले गए। वहां उसके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की। इसी बीच भांजा की नींद खुली और पीडि़त को वहां नहीं पाकर शोर मचाया। इस पर पीडि़त की मां सहित अन्य लोग आए। उसकी खोजबीन की तब तक रंजीत पासवान व उसकी पत्नी ने उसके चेहरे एवं शरीर पर तेजाब डाल दिया था।

 बचाव के क्रम में एक व्यक्ति की लूंगी पर तेजाब पडऩे से जल गया। इस बीच किसी ने मुशहरी पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थाने लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। पंचायत समिति सदस्य बैजू राय ने बताया कि मामला पूर्व से भूमि विवाद का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़त के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जाएगा। इस मामले को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है। एहतियातन पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है।

एसएसपी मनोज कुमार ने कहा‍ कि घटना गंभीर है। त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.