किसानों में सात लाख का बोनस वितरित
मुरौल प्रखंड के पिलखी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तत्वावधान में 25 वा बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुजफ्फरपुर : मुरौल प्रखंड के पिलखी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के तत्वावधान में 25 वा बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर दुग्ध समिति के अध्यक्ष सरोवर राय ने कहा कि किसानों के सहयोग से यह समिति जिलास्तर पर सबसे अधिक दुग्ध का संग्रहण करती है जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ भी अधिक होता है। उन्होंने कहा कि पशुपालक इस समिति से जुड़ कर सहकारिता आदोलन को आगे बढ़ाएं। पूर्व अध्यक्ष पलटन राय, रामशरण महतो, किसान भोला महतो, राजू सहनी ने कहा कि सरोवर राय के नेतृत्व में समिति प्रगति की ओर अग्रसर है। मौके पर 401 किसानों के बीच 7.25 लाख रुपये बोनस के रूप में वितरित किए गए। साथ में एक -एक बाल्टी, मिनरल मिक्सर दिया। सबसे अधिक बोनस 10.5 हजार रुपये संजीव कुमार को दिया गया। मौके पर रामकुमार राय, देवनंदन साह, रामप्रसाद महतो, रामानंद कुमार, प्रमोद राय,रामसोगारत साह, पथ पर्यवेक्षक सरोज कुमार कुशवाहा एंव अशोक कुमार उपस्थित थे।
भाजपा मार्गदर्शक व कोर कमेटी का गठन
सकरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें नौ सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल व 15 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। मार्गदर्शक मंडल में देवेंद्र मिश्रा, गणेश प्रसाद सिंह, रामबालक गोस्वामी, चंद्रकात ठाकुर, जितेंद्र प्रसाद शर्मा, मिथिलेश झा, रामकुमार राय, रामश्रेठ पासवान, रामाधार सिंह और कोर कमेटी में विजय कुमार ठाकुर, सतेंद्र झा, सीताराम ठाकुर, हेमंत कुमार सिंह, विशंभर ठाकुर, जवाहर लाल शर्मा, ब्रजेश कुमार मणि, महेश शर्मा, रामजुनम ठाकुर, सुनील गिरि, गौरीशकर सिंह, जितेंद्र सिंह, अनु ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह को शामिल किया गया है।