शांतिपूर्ण चुनाव कराने को 23 हजार से अधिक लोगों से भराया बंधपत्र
मुजफ्फरपुर में 17 लाख 26 हजार 822 मतदाताओं के लिए बनाए गए1748 बूथ। अब तक 47 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए धारा-107 के तहत 23 हजार 820 लोगों को नोटिस दिया गया। प्रतिबंधित किए गए इन सभी से बंधपत्र लिए गए हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धारा-113 के तहत तीन हजार 94 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। चार लाख 28 हजार 315 लीटर शराब पकड़ी गई है। इसमें चार लाख 13 हजार 829 लीटर शराब विनष्ट किए जा चुके हैं। अब तक 47 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
मुजफ्फरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की यह है स्थिति
मतदाताओं की कुल संख्या- 17 लाख 26 हजार 822
महिला मतदाताओं की संख्या- आठ लाख 7 हजार 356
पुरुष मतदाताओं की संख्या - नौ लाख 19 हजार 433
थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या - 33
कुल बूथों की संख्या - 1,748
क्रिटिकल पोलिंग बूथ : 1074
संवेदनशील पॉकेट्स - 836
सेक्टर अधिकारियों की संख्या - 316
फ्लाइंग स्क्वॉयड - 33
स्टैटिक सर्विलांस टीम - 33
माइक्रो ऑब्जर्वर - 915
पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट - 10 91
पीठासीन पदाधिकारी - 3641
सर्विस वोटर की संख्या - 4966