पूर्वी चंपारण में पेड़ से लटकता मिला दिव्यांग का शव, जांच में जुटी पुलिस East Champaran News
रक्सौल के मुसहरवा गांव की घटना। पुलिस ने सरेह में एक पेड़ से लटकते शव काे बरामद किया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। रक्सौल के पलनवा भेलाही पंचायत के मुसहरवा गांव के पश्चिम सरेह से एक पेड़ से लटकता हुआ करीब 50 वर्षीय दिव्यांग का शव पुलिस ने बरामद किया। गर्दन में गमछा बांधकर पेड़ से लटका हुआ शव को पुलिस ने बरामद किया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतक की पहचान रामदेव पटेल के रूप में हुई। जो मुसहरवा गांव का निवासी था। जिसके संबंध में बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी पत्नी लकवा ग्रस्त है।
इसकी जानकारी भेलाही ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने दी। बताया कि ग्रामीण जब खेत की तरफ पहुंचे। तो शव को देख गांव में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया है।