Move to Jagran APP

बोचहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कही बड़ी बात, दी डेडलाइन की जानकारी

Bochan Chunav update मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद ने कहा कि बोचहां से चुनाव लडऩे की बात से शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। पार्टी की जिला इकाई ने फिर से अपनी दावेदारी दोहराई। पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि पार्टी का जो आदेश होगा वह मानेंगी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:18 AM (IST)
बोचहां विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कही बड़ी बात, दी डेडलाइन की जानकारी
जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि बोचहां भाजपा कोटे की सीट है। फाइल फोटो

मुशहरी (मुजफ्फरपुर), संस। बोचहां की पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी के मिठनपुरा स्थित आवास पर संवाददाता मिलन समारोह सह प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। संबोधित करते हुए सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद ने कहा कि 10 मार्च को यूपी चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद बोचहां के टिकट के कयासों पर विराम लग जाएगा। कहा कि बोचहां सीट पर भाजपा के चुनाव लडऩे के संबंध में कार्यकर्ताओं की राय से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। टिकट के मामले में अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व का होगा। 

loksabha election banner

पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि वे भाजपा की सिपाही हैं। पार्टी का जो भी निर्णय व आदेश होगा, वह मानेगी। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि बोचहां भाजपा कोटे की सीट है। गठबंधन में वीआइपी को मिला था, लेकिन कार्यकर्ताओं की इच्छा अनुरूप राज्य नेतृत्व को यहां से भाजपा का उम्मीदवार देने की बात से अवगत करा दिया गया है। इससे पूर्व बोचहां मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और अहियापुर मंडल अध्यक्ष ओंकार पासवान ने सांसद अजय निषाद, पूर्व विधायक बेबी कुमारी व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को बूके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 

दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा दिलाए सरकार

जासं, मुजफ्फरपुर : प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ङ्क्षसह के निर्देश पर राजद के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को दुष्कर्म पीडि़ता मासूम के स्वजनों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में राजद नेता एवं विधान पार्षद रामबली ङ्क्षसह चंद्रवंशी, विधायक निरंजन राय, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा, शब्बीर अंसारी शामिल थे। नेताओं ने एसकेएमसीएच में भर्ती बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि सरकार दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा दिलाए। पीडि़त परिवार को 25 लाख रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर अविलंब दे। मौके पर विधायक अनिल कुमार सहनी, जितेंद्र किशोर, मनोज कुमार यादव, प्रशांत राज, अनिल महतो, रेणु सहनी, राजीव कुमार ङ्क्षसह, अमरनाथ चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.