Move to Jagran APP

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- लॉकडाउन में भुखमरी की समस्या नहीं हो इसके लिए पर्याप्त है खाद्यान्न, देखें VIDEO

पश्चिमी चंपारण के सांसद सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रक्सौल में की प्रेसवार्ता। डॉ. जयसवाल ने कहा कि भुखमरी का कोई शिकार नहीं हो इसके लिए खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था है।

By Murari KumarEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 05:39 PM (IST)
BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- लॉकडाउन में भुखमरी की समस्या नहीं हो इसके लिए पर्याप्त है खाद्यान्न, देखें VIDEO
BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- लॉकडाउन में भुखमरी की समस्या नहीं हो इसके लिए पर्याप्त है खाद्यान्न, देखें VIDEO

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। लॉकडाउन का निर्णय सही समय पर लिया गया । जिसे अन्य देशों के अनुपात में भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या नियंत्रण में है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने  मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कही। बताया सरकार लॉकडाउन के दौरान कोई भुखमरी का कोई शिकार नहीं हो इसके लिए खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था  है। देश में 70 प्रतिशत लोग गरीब है। परंतु सरकार 85 प्रतिशत लोगों को खाद्यान्न दे रही है।

loksabha election banner

यहाँ देखें विडियो

 रक्सौल अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के 6 लाख 35 हजार लोगों को राशन मिल रहा है। पुनः 12 हजार राशन कार्ड का आवेदन स्वीकार किया गया है। नए लोगों के नामों को जोड़ने के लिए जीविका बहने सर्वे कर रही है। शहरी क्षेत्र में नए राशन कार्डो के लिए नगरपरिषद कार्यपालक पदाधिकारी और वार्ड पार्षद को सरकार निर्देश दिया है कि वंचित लोगों का नाम तत्काल जोड़े। भेदभाव बरतने की शिकायत पर अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई किया जाएगा।

 ग्रामीण क्षेत्रों को ही नहीं शहरी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी राशन देने का निर्देश दिया गया है। पूर्व में रिजेक्ट राशन कार्ड धारियों का कागजात के आधार पर जोड़ने का निर्देश दिया गया है। पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि देश के विभिन्न प्रदेशों में लॉकडाउन में फंसे छात्रों को लाने के लिए सरकार पहल शुरू कर रही है। इसके साथ बच्चों के भोजन पानी का कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए सरकार लगातार खोज खबर ले रही है। भाजपा विधायक के बेटे को लाने के लिए अनुमति लिया था। इंसानियत और मानवता भी कोई चीज होती है। बच्चा बीमार था जिसे लाना आवश्यक था। जिसे लाया गया है। मौके पर शिक्षक प्रकोष्ठ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल सिन्हा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.