Modi Government 2.0: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, चहुंमुखी विकास के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम
Modi Government 2.0 एक साल पूरा होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फेसबुक लाइव से कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। BJP National President JP Nadda ने फेसबुक लाइव के जरिए Modi Government 2.0 के एक साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाईं। फेसबुक लाइव प्रसारण को नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, सांसद अजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ देखा और अन्य लोगों से शेयर किया।
वादे के मुताबिक लगातार काम हो रहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों, सिद्धांत व घोषणापत्र के वादे के मुताबिक लगातार काम हो रहा है। साथ ही देश के चहुंमुखी विकास के लिए जो कदम उठाए गए वे ऐतिहासिक हैं। राममंदिर निर्माण, धारा 370, तीन तलाक, सीएए जैसे कई कदम उठाए गए, जिनसे आने वाले दिनों में एक मिसाल कायम होगी। गरीबों के लिए जनधन योजना, कोरोना काल में मुफ्त अनाज, जनधन खाते में हर माह पांच सौ की राशि देने के साथ छोटे-छोटे उद्यमियों के लिए आॢथक पैकेज की घोषणा की गई। देश विकास की राह पर अग्रसर है।
आम आदमी के विश्वास की सरकार
जिले के कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास व आम आदमी के विश्वास की सरकार चल रही है। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष का फेसबुक लाइव कार्यक्रम देखकर उसे शेयर किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यालय में प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, हरिमोहन चौधरी, अधिवक्ता धर्मेंद्र साहू, आनंद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.रागिनी रानी, प्रभात कुमार, प्रद्युमन राणा, विकास चौबे, राजा सिंह, कौशल किशोर, अमरेश विपुल, अभिमन्यू कुमार, रवि रंजन शुक्ला आदि थे।