Move to Jagran APP

भाजपा नेताओं का पलटवार, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी की वजह से बर्बाद हुआ नगर निगम

पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा से इस्तीफे की मांग पर भाजपाई आक्रामक। वर्तमान बदहाली के लिए विजेंद्र चौधरी को ही ठहराया जिम्मेवार।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 02:49 PM (IST)
भाजपा नेताओं का पलटवार, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी की वजह से बर्बाद हुआ नगर निगम
भाजपा नेताओं का पलटवार, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी की वजह से बर्बाद हुआ नगर निगम

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा से इस्तीफा मांगने पर भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे नगर निगम की राजनीति गरमा गई है। पूर्व विधायक ने मंत्री पर शहर का विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा था।

loksabha election banner

निगम की दुर्दशा के लिए पूर्व विधायक जिम्मेवार

अब पूर्व उपमहापौर भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार ने कहा कि शहर एवं नगर निगम की दुर्दशा के लिए पूर्व विधायक जिम्मेवार है। उन्होंने डेढ़ दशक तक निगम एवं पार्षदों को अपना गुलाम बनाकर रखा। किसी को भी काम नहीं करने दिया। उनके कारण निगम राजनीति का अड्डा बन गया। अब जब विकास हो रहा है तो उनको पच नहीं रहा।

चुनाव नजदीक आने पर विकास की याद आ रही

भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो ने कहा कि नगर निगम एवं मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को किसने बर्बाद किया, शहर के लोग यह जानते हैं। उनके मुंह से नगर विकास मंत्री की शिकायत शोभा नहीं देती। भाजपा रामदयालु नगर मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार, गरीबनाथ धाम नगर मंडल के अध्यक्ष प्रणव भूषण, पूर्व नगर मंडल के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिंटू एवं पताही मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार पप्पू ने कहा बयान जारी कर कहा है कि चुनाव नजदीक आने पर पूर्व विधायक को विकास की याद आ रही है। अपने 15 सालों के कार्यकाल में शहर के विकास के लिए उन्होंने क्या किया पहले यह बताना चाहिए। कहा कि नगर विकास मंत्री ने शहर के विकास के लिए क्या किया है यह देखने के लिए राजनीति का चश्मा उतारकर देखें सब दिख जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.