बेतिया से दस दिवसीय जन जागरूकता अभियान शुरू, संजय जायसवाल बोले- CAA नागरिकता छीनने का नहीं, देने का कानून
सीएए पर झूठ न फैलाओ भारत की जनता को सच्चाई बताओ अभियान का शुभारंभ बेतिया से हुआ। सीएए के प्रति भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ भाजपा ने भरी हुंकार।
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। दुनिया के औद्योगिक घराने भारत आ रहे हैं। रोजगार सृजन का द्वार खुल रहा है। यह तरक्की विरोधियों को कील की तरह चुभ रही है। इसी वजह से सीएए को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। विरोधियों के इस मंसूबे को हम कामयाब नहीं होने देंगे। सीएए नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताडऩा के शिकार सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई को नागरिकता देने वाला कानून है।
वे रविवार को सीएए पर झूठ न फैलाओ, भारत की जनता को सच्चाई बताओ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय महाराजा पुस्तकालय परिसर में आयोजित आम सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश के अंदर 50 हजार से अधिक नागा साधु हैं। लेकिन, वे सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं लेते। फिर भी उन्हें इस कानून का कोई डर नहीं है। जिन लोगों को सरकार सस्ता राशन दे रही है। घरों में बिजली जल रही है। शौचालय बना है। मतदाता पहचान पत्र समेत अन्य सुविधाएं मिल रही हैं, आखिर वे क्यों डर रहे हैं? विरोधियों ने देश के विकास को बाधित करने की साजिश की है। सीएए के प्रति भ्रम फैलाकर उन्माद फैलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता इस भ्रम को तोड़ देंगे। आगामी 15 जनवरी तक बिहार के तीन करोड़ घरों में जन जागरूकता अभियान तक चलेगा।
जनता को गुमराह कर रहे विरोधी दल : मंगल पांडेय
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। पूर्व की राजीव गांधी सरकार ने श्रीलंका से भागकर आए शरणार्थियों को नागरिकता दी थी। उस वक्त किसी को परेशानी नहीं हुई। देश की आजादी के बाद से सभी सरकारों ने विभिन्न देशों में धार्मिक प्रताडऩा के शिकार लोगों को नागरिकता देने की वकालत की। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार शरणार्थियों को नागरिकता देना चाहती है तो हंगामा कराया जा रहा है।
अल्पसंख्यकों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक नरेंद्र मोदी की सरकार ने धार्मिक प्रताडऩा के शिकार 556 मुस्लमानों को नागरिकता दी है। यह सरकार सबका साथ, सबका विकास करना चाहती है। कहा कि चंपारण के हर घर से एक चि_ी सीएए के पक्ष में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जानी चाहिए।
एक किमी पैदल चले स्वास्थ्य मंत्री
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय नर्धारित समय से पहुंचे। लेकिन, इतनी भीड़ थी कि उनकी गाड़ी सभा स्थल तक नहीं जा सकी। वे एक किमी तक रैली में पैदल चल कर महाराजा पुस्तकालय परिसर पहुंचे।
शहर में निकली राष्ट्र रक्षा यात्रा
सीएए पर झूठ न फैलाओ, भारत की जनता को सच्चाई बताओ अभियान के शुभारंभ के पूर्व शहर में राष्ट्र रक्षा यात्रा निकली। भगवा झंडा से पूरा शहर पट गया। भाजपा, विश्व ङ्क्षहदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, धर्म जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली।
पत्थरबाजी के बाद भगदड़
रैली के दौरान मीना बाजार के पास पत्थरबाजी हो गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। नारेबाजी व हुड़दंग को लेकर दो पक्षों में हल्की झड़प हुई। एक युवक चोटिल हो गया। कुछ लोग मीना बाजार की ओर जाने पर अड़े थे। लेकिन, पुलिस ने सोवावाबू चौक पर रोक दिया। इस बीच डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे, डीआइजी ललन मोहन प्रसाद, एसपी निताशा गुडिय़ा के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और शांत कराया। वहां भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने समझाया
रक्षा यात्रा के दौरान अफ़वाहों का दौर चला। सभा स्थल का माहौल उग्र्र होते देख एक नेता का संबोधन बीच में रोक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने माइक संभाली और लोगों से शांत रहने की अपील की।
अन्य जिलों से भी आई थी पुलिस
राष्ट्र रक्षा यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। चप्पे चप्पे पर तैनाती थी। पूर्वी चंपारण के एएसपी, रक्सौल डीएसपी संजय कुमार झा सहित अन्य जिलों के भी पुलिस पदाधिकारी यहां आए थे।