BJP जिलाध्यक्ष रंजन कुमार बोले- चुनावी मौसम पार्टी के अनुकूल, बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत
मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा की हुई बैठक। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने संकट और उससे पहले हर वर्ग का रखा ख्याल।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सकरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को सुजावलपुर में हुई। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि चुनावी मौसम हमारे अनुकूल है सिर्फ हमें लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार ने इस संकट और उसके पहले हर वर्ग का ख्याल रखा है चाहे वह किसान हो मजदूर हो अगड़ा हो पिछड़ा हो व्यापारी हो या नौकरीपेशा। इसे सभी लोग भलीभांति जानते हैं। उन्होंने बूथस्तरीय समीक्षा के उपरांत कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिस प्रकार से वैश्विक महामारी कोरोना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की जी जान से सेवा की है उसी प्रकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का भी कार्य करे।
जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने शक्ति केंद्र एवं बूथ कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। मौके पूर्व विधायक सुरेश चंचल, जिला उपाध्यक्ष अंजना कुशवाहा, महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, विधानसभा संयोजक सत्येंद्र झा, सुनील गिरी आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता मुरौल अध्यक्ष मनीष वर्मा ने की। संचालन सकरा पूर्वी अध्यक्ष रमेश कुशवाहा एवं धन्यवाद ज्ञापन सकरा पश्चिमी अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने किया।