Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भूमि पूजन के दिन राम के रंग में रंगेगी मां जानकी की जन्मस्थली

सीतामढ़ी शहर को भगवामय करेगी मां जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति 2100 भगवा झंडे लगेंगे। भूमि पूजन के समय शंखनाद मठ-मंदिरों में अखंड भजन-कीर्तन और शाम में घर-घर मनेगी दीपावली।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 07:22 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भूमि पूजन के दिन राम के रंग में रंगेगी मां जानकी की जन्मस्थली
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भूमि पूजन के दिन राम के रंग में रंगेगी मां जानकी की जन्मस्थली

सीतामढ़ी, जेएनएन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होगा। इस अवसर पर मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी में भी भव्य आयोजन होगा। पूरे शहर में 2100 भगवा झंडे लगाए जाएंगे। जगह-जगह आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी। मठ-मंदिरों में अखंड भजन-कीर्तन होगा। शाम में घर-घर दीपावली मनाई जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए मां जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति की तैयारी जोरों पर है। 

loksabha election banner

 भूमि पूजन पर जिले में होने वाले कार्यक्रम को लेकर समिति ने गुरुवार को वर्चुअल बैठक की। इसमें जानकी जन्मभूमि को प्रभु श्रीराम के रंग में रंगने का निर्णय लिया गया। इसके लिये सीतामढ़ी शहर में भगवा झंडे लगाए जाएंगे। उस पर प्रभु श्रीराम का चित्र और जय श्रीराम लिखा होगा। समिति के आलोक कुमार, विशाल कुमार, नीरज गोयनका, राजू कुमार ने बताया कि जिलेवासियों से निवेदन किया गया है कि वे प्रात: रंगोली बनाएं। बंदनवार लगाएं। भूमिपूजन के समय भजन-कीर्तन व आरती करें। भूमिपूजन के बाद शंखनाद करें। शाम को सभी घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाएं।

इधर, जानकी मंदिर पुनौरा धाम के महंत कौशल किशोर दास ने सभी मठों, मंदिरों के महंत व साधु-संतों से आग्रह किया है कि वे राम मंदिर निर्माण की खुशी में उत्सव मनाएं। भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा का पाठ और आराधना करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.