पूर्वी चंपारण के सुगौली में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। सुगौली प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गांव के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है।घटनास्थल से पुलिस ने बाइक, हेलमेट व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवान चौक से छपरा बहास जाने वाली सड़क पर बंगरा गांव के समीप यह हादसा हुआ। ठोकर मारने वाला चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा।
सड़क हादसों में दो जख्मी, एक रेफर
वहीं रविवार शाम में अलग अलग बाइक दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। इसमें एक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉ. एस. पी. अग्रवाल ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार धनहा के भपसा गंव निवासी 55 वर्षीय गिरगिड गोंड को तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। स्वजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना मंगलपुर के पास की है। नगर के शास्त्रीनगर निवासी 35 वर्षीय लालबाबू चौधरी की बाइक असंतुलित हो गई। चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
आपसी विवाद को लेकर हिंसक झड़प में पांच घायल
वहीं थाना क्षेत्र के हाजमा टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर ङ्क्षहसक झड़प में पिता-पुत्र सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के मुख्तार राय एवं इनके पुत्र फरियाद राय एवं फाजिल राय है। वहीं दूसरे पक्ष के अनिल साह है। रमपुरवा गांव में मारपीट में नितेश पटेल घायल हो गए। वही भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा परसौनी गांव में मारपीट में बच्चा महतो घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में जारी है। वही मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।