Move to Jagran APP

Bihar Jan Samvad Rally: गृह मंत्री अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने विकास को दी गति, कई विवादित मसलों का हुआ समाधान

Bihar Jan Samvad Rally गृह मंत्री अमित शाह का जन संवाद शुरू। मुजफ्फरपुर समेत उत्‍तर ब‍िहार के सभी जिलों के भाजपा कार्यकर्ता ऑन होते ही जनसंवाद से जुड़े।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 04:52 PM (IST)
Bihar Jan Samvad Rally: गृह मंत्री अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने विकास को दी गति, कई विवादित मसलों का हुआ समाधान
Bihar Jan Samvad Rally: गृह मंत्री अमित शाह बोले- मोदी सरकार ने विकास को दी गति, कई विवादित मसलों का हुआ समाधान

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Amit Shah Jan Samvad Rally:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली वर्चुअल रैली 'बिहार जनसंवादÓ को  गृह मंत्री ने चुनावी सभा के बदले कार्यकर्ताओं से जुडऩे का माध्यम बताया। वहीं कार्यकताओं ने इसे चुनाव की पहली रैली के रूप में लिया। 

loksabha election banner

जुब्बा सहनी पार्क स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार मौजूद थे। यहां  तीन बजे से ही कार्यकर्ता जुटने लगे थे। राज्य मुख्यालय से कार्यक्रम शुरू हुआ। जब गृह मंत्री अमित शाह स्क्रीन पर आए तो सबने ताली बजाकर स्वागत किया। ऐसा लग रहा था कि वर्चुअल रैली नहीं बल्कि यह एक तरह से फिजीकल रैली ही चल रही है। कार्यकर्ता पूरी तरह से मग्न होकर सुनने में जुटे रहे। 

प्रसारण के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष के साथ तालियां बजती रहीं। तीन तलाक, सीएए मसले की चर्चा छिडऩे पर जमकर ताली बजी तो राममंदिर के सवाल पर जय श्री राम के नारे गूंजे। वहीं जब उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई से ज्यादा सीट पर चुनाव जीतकर सरकार बनेगी तो मोदी-नीतीश जिंदाबाद के नारे जमकर लगे। 

 

जब पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा चली तो सबने तालियां बजाईं और भारत माता की जय बोलकर उसका स्वागत किया। जंगलराज से विकास राज की बात सहित जो भी खास बात आई सबपर जमकर रिस्पांस मिला। कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की पहल की चर्चा पर कार्यकर्ताओं के चेहरे पर सम्मान का भाव दिखा। अंत मेंं सबको कोरोना के खिलाफ जंग में सेवा कार्य को जारी रखने व भारतीय संविधान की रक्षा के लिए हर वक्त सजग रहने का संकल्प दिलाया गया। 

कार्यकर्ताओं ने लिया आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प

मुजफ्फरपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली के संबोधन को स्क्रीन पर देखा व सुना। साथ ही आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प लिया। कुढऩी के रजला पार्टी कार्यालय में कुढऩी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, कांटी में जिला उपाध्यक्ष हरि मोहन चौधरी, पारू में पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह, बंदरा में मंडल अध्यक्ष विपुल कुमार, औराई में मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, बोचहां में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, गायघाट में राजीव सिंह, मनियारी में दिलीप कुमार ठाकुर, मोतीपुर में भाजपा नेता डॉ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रैली में गृहमंत्री के संबोधन को सुना।

उत्‍तर बिहार के सभी जिलों से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता, देखें तस्‍वीर... 

 

मधुबनी। गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली शुरू। इसमें शामिल होते मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव (बीच में) व भाजपा के नेता और कार्यकर्ता

 

मोतिहारी! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली में उनका संबोधन  सुनते पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह व अन्य कार्यकर्ता।

 

शिवहर: गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली प्रारंभ। मौजूद बीजेपी जिला इकाई के पदाधिकारी एवं समर्थक।  वर्चुअल रैली में शामिल दाएं से बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री राधाकांत गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ राजू सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता।

 

बेतिया: भाजपा के वर्चुअल रैली में महिला मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सरला रजक , महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सीमा माधोगढ़िया, कोषाध्यक्ष कमल अरोड़ा, जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता

 

बगहा। गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली शुरू। शामिल भाजपा नेता व बगहा चीनी मिल के एमडी दीपक यादव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.