Bihar Election 2020 : गरीब और गरीबी की बात करने वाले इन प्रत्याशियों ने जमा कर रखी है करोड़ों की संपत्ति, जानिए किनके पास क्या है
Bihar Election 2020 नामांकन के समय दिए हलफनामों से पता चलता है कि इनमें पीएचडी व पीजी डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी से लेकर इंटर पास और नन मैट्रिक भी शामिल हैं। अधिकतर के पास करोड़ों की संपत्ति है। कोई गहनों का तो कोई हथियार व लग्जरी वाहन का शौकीन है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Election 2020 : विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 25 उम्मीदवारों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। दर्ज हलफनामों से पता चलता है कि इनमें पीएचडी व पीजी डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी से लेकर इंटर पास और नन मैट्रिक भी शामिल हैं। गौरतलब यह है कि अधिकतर के पास करोड़ों की संपत्ति है। कोई गहनों का तो कोई हथियार व लग्जरी वाहन का शौकीन है। कुछ उम्मीदवारों पर मामले भी दर्ज हैं।
अशोक चौधरी के पास 12 करोड़ की संपत्ति
विधानसभा सकरा से जदयू के प्रत्याशी 53 वर्षीय अशोक कुमार चौधरी ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा पाई है। कुल 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक अशोक के पास नकद पांच लाख रुपये ही हैं। 60 ग्राम स्वर्णाभूषण इनके पास हैं। वहीं अहियापुर में इनके खिलाफ एक मामला दर्ज है।
अरुण ने ले रखी पीएचडी की डिग्री
50 वर्षीय अरुण कुमार ङ्क्षसह बरूराज विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करते पीएचडी तक की डिग्री ले रखी है। इनके बैंक खाते में 20 लाख और नकद 5.20 लाख रुपये इनके पास हैं। 250 ग्राम के गहने इनके पास हैं। वहीं लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल भी इन्होंने ले रखी है। इनके खिलाफ ब्रहमपुरा में मामला दर्ज है।
नंद कुमार राय छह करोड़ के स्वामी
बरूराज से राजद के प्रत्याशी नंद कुमार राय (65) नन मैट्रिक हैं। इनके पास दो चौपहिया वाहन हैं, लेकिन इनके बैंक में नौ लाख और नकद चार लाख रुपये इनके पास है। हालांकि इनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये है। 20 ग्राम के स्वर्णाभूषण इनके पास होने की बात कही गई है। लाइसेंसी रिवाल्वर व राइफल भी ये रखते हैं।
अशोक कुमार सिंह आठ करोड़ के मालिक
पारू से भाजपा के प्रत्याशी 46 साल के अशोक कुमार ङ्क्षसह साक्षर भर हैं। आठ करोड़ की संपत्ति के मालिक अशोक सिंह के पास फिलवक्त नकद 75 हजार रुपये होने की बात बताई गई है। इनके पास लाइसेंसी राइफल व रिवाल्वर हैं।
विजय कुमार सिंह स्नातक डिग्री प्राप्त
कांटी से लोजपा के उम्मीदवार विजय कुमार ङ्क्षसह (69) ने स्नातक तक की शिक्षा पाई है। कुल सात लाख की संपत्ति के ये मालिक हैं।
अजय कुमार की कुल संपत्ति 75 लाख़
मीनापुर से लोजपा के उम्मीदवार अजय कुमार की उम्र 46 साल है और इन्होंने इंटर तक की शिक्षा पाई है। वैसे तो इनकी कुल संपत्ति 75 लाख की है, लेकिन अभी इनके पास नकद 52 हजार रुपये बताए गए हैं। वहीं साढ़े तीन लाख के गहने इनके पास हैं।
मनोज कुमार शिक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट
मीनापुर से जदयू के उम्मीदवार 48 वर्षीय मनोज कुमार की शिक्षा अव्वल है। ये गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इन्होंने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की है। कुल डेढ़ करोड़ की संपत्ति के स्वामी मनोज के पास फिलहाल नकद 50 हजार रुपये हैं।