बिहार चुनाव 2020: मुजफ्फरपुर में चुनाव संपन्न होने के बाद अब परिणाम के गुणा गणित में व्यस्त हुए नेता, प्रत्याशियों का है यह हाल
Bihar Elections 2020 एनडीए के जिला संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि लगातार एक माह से सारे पार्टी नेता व कार्यकर्ता दिन रात चुनाव को लेकर लगे रहे। चुनाव समाप्त होने के बाद थोडा रिलेक्स जरूरी है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Elections 2020: वोट को बूथ तक पहुंचाने के बाद अब राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता परिणाम को लेकर लेखा-जोखा करने में जुट गए है। हर नेता के यहां पर सुबह-सुबह चाय के साथ परिणाम पर चर्चा शुरू है। जिस इलाके का जो जवाबदेही लिया उस इलाके का वह हिसाब-किताब दे रहा है। एनडीए गठबंधन तथा महागठबंधन के लोग अपने-अपने पार्टी कार्यालय व प्रत्याशियों के यहां पहुंचकर चर्चा कर रहे है। प्रत्याशियों का खेमा अब अपने पोलिंग एजेंट को मतगणना स्थल पर इंट्री कराने के लिए प्रवेश पत्र तैयार करने में जुटे है।
एनडीए के जिला संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि लगातार एक माह से सारे पार्टी नेता व कार्यकर्ता दिन रात चुनाव को लेकर लगे रहे। चुनाव समाप्त होने के बाद थोडा रिलेक्स जरूरी है। लेकिन, बूथ के बाद अब सही तरीके से मतगणना केन्द्र का समन्वय हो जाए इसके लिए पहल शुरू है। एक दिन आज सबलोग अपने घर परिवार के बीच समय बीता रहे है। उनके पास शहर सहित अन्य क्षेत्र के कार्यकर्ता आए थे। सबने अपना फीड बैक दे रहे है। एनडीए सममन्य बनाकर पूरे जिले के 11 सीट पर चुनाव लड़ी। वीआइपीपी को दो, जदयू को चार तथा भाजपा पांच जगह पर चुनाव लड़ी है। सभी जगह के प्रत्याशियों से बातचीत भी हो रही है। उनसे भी फीड बैक ले रहे है।
जिला भाजपा प्रवक्ता प्रभात कुमार ने कहा कि जीत के प्रति व पूरी तरह से आश्वत है। 10 तरीख को परिणाम आने के बाद सबको मिठाई खिलाया जाएगा। राजद के जिलाध्यक्षा व महागठबंधन के संयोजक रमेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। आज सुबह से भागम-भाग नहीं रहा। लेकिन मतगणना केन्द्र पर जाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिले में तीन जगह पर कांग्रेस, एक सीट पर माले और बाकी सात जगह पर राजद ने चुनाव लड़ा है। जिले के सभी 4696 बूथ पर पार्टी की बेहतर तैयारी रही है। इसलिए अब महागठबंधन के सभी प्रत्याशी से तालमेल बनाकर अब मतगणना स्थल पर प्रयास करना है।