Move to Jagran APP

Bihar CM Nitish Kumar कल पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण के पिपरा, यह है उनका कार्यक्रम

Bihar CM Nitish Kumar वे सामाजिक कार्यकर्ता स्व. दरोगा पांडेय के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव महुआवा पंचायत के बलवा गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी पूर्वमंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा को बुधवार को पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर सभागार में हुई मुलाकात के दौरान दी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 12:29 PM (IST)
Bihar CM Nitish Kumar कल पहुंचेंगे पूर्वी चंपारण के पिपरा, यह है उनका कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2009 में बिहार विकास यात्रा के क्रम में स्व. पाण्डेय के गांव बलवा में ठहरे थे।

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिले के पिपरा आएंगे। इस दौरान वे अपने मित्र और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता स्व. दरोगा पांडेय के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव महुआवा पंचायत के बलवा गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने आगमन की जानकारी पूर्वमंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा को बुधवार को पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर सभागार में हुई मुलाकात के दौरान दी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने स्व. दरोगा पांडेय से अपना व्यक्तिगत संबध बताते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया था। 80 वर्षीय पांडेय का निधन 16 सितंबर को हुआ था। 

loksabha election banner

नीतीश कुमार वर्ष 2009 में आए थे

विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2009 में बिहार विकास यात्रा के क्रम में चंपारण पड़ाव के दौरान चकिया स्व. पाण्डेय के गांव बलवा में ठहरे थे। 23 जनवरी की सुबह ग्राम भ्रमण के समय मुख्यमंत्री दारोगा पाण्डेय के दरवाजे पर पहुंच कर उनके यहां दही चूड़ा का आनंद लिया था। फिर वर्ष 2019 में समीक्षा यात्रा के क्रम में भी मुख्यमंत्री बलवा पहुंचे थे और दारोगा पाण्डेय से मिलकर गांव में हुए विकास कार्य व ब्यक्तिगत कुशल क्षेम जाना था। श्री पाण्डेय की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव में उच्च विद्यालय, समुदायिक भवन व बलवा झील पर वृहत पुल का निर्माण भी करवाया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.