Move to Jagran APP

Bihar Chunav Results 2020: समस्तीपुर में फायदे में रही भाजपा व माकपा, जानिए यहां कैसा रहा राजद व जदयू का प्रदर्शन

Bihar Samastipur Chunav Results 2020 खाता भी नहीं खुल पाया लोजपा का माले भी नहीं जीत पाई एक भी सीट। सात में तीन सीट ही जीत पाया जदयू भाजपा तीन में से दो सीटों पर विजयी। जदयू को जहां सीटों का नुकसान हुआ तो कांग्रेस सीट बचाने में नाकामयाब रही।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 10:36 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 10:36 AM (IST)
Bihar Chunav Results 2020: समस्तीपुर में फायदे में रही भाजपा व माकपा, जानिए यहां कैसा रहा राजद व जदयू का प्रदर्शन
भाजपा ने मोहिउद्दीनगर और रोसड़ा सीट पर विजय प्राप्त की। जबकि उजियापुर सीट वह हार गई।

समस्तीपुर, जेएनएन। Bihar, Samastipur Chunav Results 2020: संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा और माकपा फायदे में रही वहीं राजद अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखने में कामयाब रहा। जदयू को जहां सीटों का नुकसान हुआ तो कांग्रेस अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रही। लोजपा यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई। वर्षों बाद माकपा ने अपनी परंपरागत सीट पर कब्जा किया तो भाजपा भी पांच वर्षों बाद एक बार फिर रोसड़ा और मोहिउद्दीनगर में कमल खिलाने में कामयाब हो गई। 

loksabha election banner

2015 के विधानसभा चुनाव में जब राजद और जदयू और कांग्रेस एक साथ महागठबंधन के साथ खड़ी थी तो जिले की दस सीटों में से राजद तीन,जदयू छह और कांग्रेस एक सीट पर विजयी हुई थी। उस समय राजग का यहां खाता भी नहीं खुला था। राजद को समस्तीपुर, उजियारपुर और मोहिउद्दीनगर सीट पर जीत हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में समस्तीपुर और उजियारपुर सीट पर राजद का कब्जा बरकरार रहा तो मोहिउ्दीनगर सीट उसके हाथ से निकल गई। हालांकि हसनपुर सीट उसके खाते में आने से संख्या बरकरार रही। विभूतिपुर सीट पर माकपा ने दस वर्षों बाद कब्जा जमा लिया। भाकपा माले के खाते में गई कल्याणपुर और वारिसनगर सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा। 2015 के चुनाव में जदयू ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी।2020 के चुनाव में इस बार जदयू को समस्तीपुर, सरायरंजन, मोरवा, विभूतिपुर, वारिसनगर, कल्याणपुर, हसनपुर समेत सात सीट मिली थी जबकि भाजपा को तीन सीट। लेकिन जदयू को कल्याणपुर, सरायरंजन और वारिसनगर सीट पर ही विजय मिली। वहीं शेष सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा। भाजपा को जिले में तीन सीट मिली थी। इसमें से भाजपा ने मोहिउद्दीनगर और रोसड़ा सीट पर विजय प्राप्त की। जबकि उजियापुर सीट वह हार गई। पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा दो सीटों के फायदे में रही। सबसे खराब हालत जिले में लोजपा की रही जिसने जदयू व भाजपा की जीत की रफ्तार को कम अवश्य किया लेकिन वह यहां खाता भी नहीं खोल पायी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.