मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Highlights: Bihar Chunav 2020 Results: बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न होने के बाद इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। न केवल नेता वरन जनता को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। इस परिणाम को राज्य के विकास की दिशा में मिल का पत्थर माना जा रहा है। इस बार कोविड मानक के कारण चुनाव परिणाम घोषित होने में देरी हुई। बावजूद इसके नेताओं ने विभिन्न माध्यमों से अपने विचार जाहिर किए। जनादेश के निहितार्थ को स मझाया।
रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने टि्वट कर कहा, दोस्तों, हां, हम चुनाव हार गए। मगर, ध्यान रहे, बस चुनाव हारें हैं, हिम्मत नहीं!
यूं तो जैसे जैसे दिन ढल रहा है, विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने लगे हैं। रुझानों की बात करें तो अभी यह एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है लेकिन, महागठबंधन वाले निराश नहीं हैं। खासकर सबसे बड़े दल राजद को अब भी उम्मीद है कि राज्य मेें तेजस्वी की सरकार बनेगी। इसलिए दल ने टि्वटर पर एक संदेश जारी कर जीत की उम्मीद को दोहराया है। कहा, हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में हैं। सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक मतगणना होगी। इसके बाद महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।
सामान्य रूप से राजनीतिक दलों व राजनेताओं पर सीधे रूप से हमला नहीं करने वालीं प्लुरल्स की सीएम प्रत्याशी पुष्पम प्रिया चौधरी ने अब भाजपा को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि अभी तीन चरणों में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में ईवीएम को हैक कर लिया गया है। अपने अकाउंट से किए गए टि्वट में उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी बूथों पर ईवीएम हैक कर ली। इसके बाद सभी मतों को एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में ट्रांसफर करा लिया। हालांकि इससे पहले कांग्रेस की ओर से भी इस तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन बूथ पर मेरे कार्यकर्ताओं ने अंदर जाकर वोट डाल। उन बूथों पर भी मुझे एक भी मत नहीं मिलना गड़बड़ी का परिचायक है। गौरतलब है कि पुष्पम ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव कराने की मांग भी पूर्व में उठाई थीं। इतना ही नहीं शिवहर में एक प्रत्याशी की हत्या के बाद उन्होंने राज्यपाल को इस आशय का ज्ञापन सौंपना चाहा था, हालांकि सुरक्षा कारणाें से उन्हें उस समय हिरासत मेें ले लिया गया था।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ उदित राज ने एक बार फिर ईवीएम हैकिंग का राग अलापना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट से यह आरोप लगाया है कि जब चांद और मंगल पर भेजे जाने वाले उपक्रम को धरती पर से कंट्रोल किया जा सकता है तो ईवीएम क्यों हैक नहीं किया जा सकता है। उन्हाेंने तो यहां तक भी कह डाला कि अमेरिका में ट्रंप की हार इसलिए हुई क्योंकि वहां ईवीएम से चुनाव नहीं हुआ। इससे पहले भी कांग्रेस ईवीएम को हैक करने का आरोप लगाती रही है।
जदयू नेता केसी त्यागी ने स्वीकार किया कि कोरोना की वजह से पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले राजद को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी। अगर लोकसभा चुनाव परिणामों के अनुसार बात की जाए तो जदयू और और सहयोगियों को 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करनी चाहिए थी। पिछले एक साल में ब्रांड नीतीश को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा है। न ही ब्रांड आरजेडी से कुछ भी जुड़ गया है। हम केवल कोविड-19 के प्रभाव के कारण बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे।
आरंभिक रुझान में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने राजद के दावे से अलग कहा है कि इसा बार प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। शाम पांच बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वे भाजपा के प्रदेश कार्यायल पहुंच गए हैं। वहां से परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं।
लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने कहा, तेजस्वी भवः बिहार। उन्होंने मतगणना आरंभ होने से पहले इसे अपने अकाउंट से ट्वीट किया।
राजद की ओर से राज्यसभा सदस्य मनोज झा पटना में पूर्व मुख्यमंत्री रावड़ी देवी आवास पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि इस बार महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे