Move to Jagran APP

भोजपुरी से ही है मेरी पहचान : मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद एवं भोजपुरी के अभिनेता-गायक मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि आज कुछ कतिपय कलाकार भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने में लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 01:43 PM (IST)
भोजपुरी से ही है मेरी पहचान : मनोज तिवारी
भोजपुरी से ही है मेरी पहचान : मनोज तिवारी

मुजफ्फरपुर। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद एवं भोजपुरी के अभिनेता-गायक मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि आज कुछ कतिपय कलाकार भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने में लगे हुए हैं। मैंने आज तक कोई भी ऐसा गाना नहीं गाया जिसका समाज पर बुरा प्रभाव पड़े। एक समय था जब हम लोग साइकिल की सवारी करके कार्यक्रम करने जाते थे। उस समय भोजपुरी नाजुक दौर से गुजर रही थी। उस समय हम लोगों ने काफी मेहनत कर भोजपुरी को फिर से शिखर तक पहुंचाया। इसमें आप तमाम भोजपुरी भाषी लोगों का सहयोग रहा है। आज मैं जो कुछ भी हूं। आपलोगों की बदौलत ही हूं। आपलोग ने ही इस मनोजवा को मनोज तिवारी बनाया। राजनीति में आने के बाद भी मैंने भोजपुरी के उत्थान के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिए जाने के विषय में लगातार बात हो रही है। जल्द ही जरूरी प्रक्रिया पूरी कर भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिया जाएगा। वे बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित बाबा सोमेश्वरनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत देवी वंदना से हुई। इसके बाद गायक श्री तिवारी ने चट देना मार देहली खींच के तमाचा, हीहीहीही हंस देहले ¨रकिया के पापा.. और बसंती चमन में चहक जाला केहू, उमर अइसने ह बहक जाला केहू.. गाकर झुमने पर विवश कर दिया। इसके बाद उन्होंने सामाजिक चेतना गीत बढ़ई-बढ़ई खूंटा चीरा, खूंटवे में दाल बा.. गाकर लोगों के बीच सामाजिक चेतना जगाई। इसके बाद यूपी के गाजीपुर के आई मशहूर गायिका हैप्पी राय के साथ श्री तिवारी ने कउने दिशा में लेके चला रे बटोहिया.. की प्रस्तुति दी। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुनीलमणि तिवारी, विवेकानंद पांडेय, संजीव दुबे, आलोक ऋषि, राकेश पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.