Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प, घर-घर जाकर बनाया जाएगा सदस्य Samastipur News

पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे तथा सदस्य बनाएंगे। वक्ताओं ने अभियान को सफल बनाने पर विमर्श किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 09:31 AM (IST)
सदस्यता अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प, घर-घर जाकर बनाया जाएगा सदस्य Samastipur News
सदस्यता अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प, घर-घर जाकर बनाया जाएगा सदस्य Samastipur News

समस्तीपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पटोरी दक्षिणी मंडल की बैठक विजय राय पूर्व मुखिया के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक में 6 जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को सफल एवं पिछले बार से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पटोरी दक्षिण मंडल के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद राय, वाले संचालन मंडल महामंत्री रजनीश कुमार पोद्दार ने की। बैठक में प्रदेश भाजपा के नेता उमाशंकर सिंह, अखलेश राय, आमोद कुमार विजय राय, घिना राय, राकेश राय, देवानंद राय, संतोष कुमार, संजय कुमार, रणवीर राय, संजय राम, कर्पूरी पासवान, कैलाश पासवान, मनोज चौधरी, ब्रजेश राय, संजीव कुमार आदि लोग मैजूद थे।

loksabha election banner

   बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे तथा सदस्य बनाएंगे। मोहिउद्दीननगर में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक रामजानकी ठाकुरवाड़ी कल्याणपुर बस्ती में बुधवार को हुई। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया। अध्यक्षता धर्मवीर कुंवर ने की। मौके पर मदन झा, अमरेन्द्र कुमार अमर, राजकपुर सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद ङ्क्षसह, राजेश कुमार सिंह, राजकिशोर राय, परमानंद कुंवर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  कल्याणपुर में भाजपा उत्तरी मंडल बूथ कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक कल्याणपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद ने की। मौके पर जिला मंत्री वीरेंद्र पासवान, रामचंद्र ठाकुर, विजय दास, विकास कुमार, मुन्ना सिंह, सदस्यता प्रभारी भास्कर कुमार, सह प्रभारी मुन्ना ङ्क्षसह, हीरालाल सहनी, संजीत ङ्क्षसह, राजकुमारी देवी, जोली कुमारी, धर्मवीर कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। विद्यापतिनगर में भाजपा मंडल इकाई कार्यकर्ताओं की बैठक उमवि साहिट प्रांगण में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सात दिवसीय सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर विमर्श किया।

   अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ङ्क्षसह ने की। मौके पर सदस्यता प्रभारी अमर कान्त झा, सह प्रभारी राज कुमार दास, प्रकाश कुमार ङ्क्षपटु, रामाधार झा, दिलीप गिरि, सत्येन्द्र सिंह, विजेंद्र पासवान, विजय महतो, विजय कृष्ण आजाद, बिपिन कुमार गिरि, सूर्येश्वर राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोसड़ा में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नूनू प्रसाद झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रखंड के ढरहा गांव स्थित पैक्स भवन परिसर में बैठक के दौरान सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

    प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र पर लक्ष्य के अनुरूप नए सदस्य बनाने का संकल्प लेते हुए संबंधित प्रभारियों की सूची संगठन के जिला इकाई को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने सदस्यता संबंधित निर्देशों की जानकारी दी।

   इस दौरान पार्टी नेता दिनेश कुमार झा, डॉ विमलेश चौधरी, जयशंकर सिंह, संजीव राय, सुनील झा, संतोष राय, जयराम दास, संजय पोद्दार, रवीश ठाकुर, बैजू दिवाकर, नवनीश झा, प्रशांत राय, लालमोहन पोद्दार, जनक राम, सुभाष शर्मा, नंदकिशोर सिंह, रणधीर सिंह एवं सतीश कुमार आदि मौजूद थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.