Muzaffarpur News: बागमती के तेवर फिर तल्ख, जलस्तर लाल निशान के पार, बूढ़ी गंडक व लखनदेई में गिरावट
मुजफ्फरपुर में मंगलवार को एकबार फिर बागमती नदी में तल्खी दिखी।देर शाम बागमती के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। गंडक बूढ़ी गंडक और लखनदेई के जलस्तर में गिरावट आई है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मंगलवार को एकबार फिर बागमती नदी में तल्खी दिखी।देर शाम बागमती के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। कटौझा में 67 सेमी और बेनीबाद में बागमती नदी खतरे के निशान से 38 सेमी ऊपर बह रही है। कटौझा में जलस्तर में 36 सेमी व बेनीबाद में 11 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। कटौझा का जलस्तर 54.40 मीटर व बेनीबाद का जलस्तर 49.06 मीटर दर्ज किया गया। कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 20 सेमी की गिरावट के साथ खतरे के निशान से 37 सेमी ऊपर 48.50 मीटर दर्ज किया गया। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर में 0.5 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है।
इसका जलस्तर अब खतरे के निशान से 5 सेमी नीचे 41.95 मीटर दर्ज किया गया। रेवाघाट में गंडक नदी जलस्तर 22 सेमी की गिरावट के साथ 53.48 मीटर रहा। सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 53 सेमी की गिरावट के साथ 51.01 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 1.52 मीटर नीचे आ गई है। अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 3.94 मीटर नीचे 55.68 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक का जलस्तर में 45 सेमी की गिरावट के साथ 48.65 मीटर दर्ज किया गया।