Move to Jagran APP

Vivah Shubh Muhurat: 2022 में 13 व 2023 में 46 दिन तक बजेगी शहनाई, दरभंगा में पंचांग का लोकार्पण, जानें कब है शुभ मुहूर्त

Darbhanga news कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पंचांग का हुआ लोकार्पण। वर्तमान पंचांग 14 जुलाई 2022 से तीन जुलाई 2023 तक रहेगा मान्य दरभंगा में यह 1974 से लगातार विश्वविद्यालय पंचांग का प्रकाशन कर रहा है ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:32 PM (IST)
Vivah Shubh Muhurat: 2022 में 13 व 2023 में 46 दिन तक बजेगी शहनाई, दरभंगा में पंचांग का लोकार्पण, जानें कब है शुभ मुहूर्त
दरभंगा में विश्वविद्यालय पंचांग का लोकार्पण किया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दरभंगा, जासं। कामेश्वर स‍िंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय पंचांग का लोकार्पण किया। कहा कि 1974 से हम लगातार विश्वविद्यालय पंचांग का प्रकाशन कर रहे हैं। हमारे ज्योतिषी पूरे वर्ष इसके निर्माण में लगे रहते हैं। उनके परिश्रम से ही यह कार्य पूरा हो पाता है। इसमें स्थानीय प्रेस का भी योगदान सराहनीय है। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस कार्य के संपादन में जिसने सहयोग दिया है वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं। भारतीय संस्कृति में विश्वास रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण पंचांग है, इसके आधार पर हम अपना दैनिक कार्य एवं संस्कारों का संपादन करते हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि इस के प्रकाशन से पूर्व पंडितों की सभा होती है। विचार-विमर्श के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाता है।

loksabha election banner

कलश स्थापन 26 सितंबर और पांच अक्टूबर को विजय दशमी :

विश्वविद्यालय वर्तमान पंचांग 14 जुलाई 2022 से तीन जुलाई 2023 तक मान्य है। 15 मार्च 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक चैत्र माह में कामाख्या में कुंभ का आयोजन होगा। सौराठ सभा का आयोजन 19 जून से 28 जून 2023 तक होगा। रक्षाबंधन 12 अगस्त 2022 को, कृष्णाष्टमी 19 अगस्त 2022 को, आश्विन दुर्गापूजा का आरंभ (कलश स्थापन) 26 सितंबर तथा विजयादशमी पांच अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी तरह 09 अक्टूबर को कोजागरा, 24 अक्टूबर को दीपावली, 30 अक्टूबर को संध्या कालिन छठ, 31 अक्टूबर को प्रात:कालिन छठ, 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति, 07 मार्च 2023 को होलिकादहन, होली 08 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। इस बीच 25 अक्टूबर 2022 को खंडग्रास सूर्यग्रहण व 08 नवंबर 2022 को खंडग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है।

नए पंचांग के मुताबिक 58 दिन विवाह, 34 दिन मुंडन एवं 14 दिन अपनयन ( माह एवं तिथि)

. विवाह का शुभ मुहूर्त

नवंबर (2022) में 20, 21, 24, 25, 27, 28, 30।

दिसंबर (2022) में 04,05,07,08,09,14।

जनवरी (2023) में 18, 19, 22, 23, 25, 26, 27, 30।

फरवरी (2023) में 01,06, 08, 10,15,16, 17,22,24,27।

मार्च (2023) में 01, 06, 08, 09, 13।

मई (2023) में 01, 03, 07, 11, 12, 14, 21, 22, 26, 29, 31।

जून (2023) में 05, 07, 08, 09, 12, 14, 16, 22, 23, 25, 28।

मुंडन का शुभ मुहूर्त

नवंबर (2022) में 25, 28, 30।

दिसंबर (2022) में 5, 19।

जनवरी (2023) में 23,26,27।

फरवरी (2023) में 01, 03, 10, 22, 23, 24।

मार्च (2023) में 01, 02, 03, 09, 10।

अप्रैल (2023) में 24, 26, 27।

मई (2023) में 01, 03, 08, 22, 24, 29, 31

जून (2023) में 01,02,08,21,28।

. उपनयन का शुभ मुहूर्त

जनवरी (2023) में 25, 31, फरवरी 01,22,23, मार्च 01,02, 03, मई 01, 22, 24, 29, 30, 31 यानि कुल 14 दिन उपनयन का शुभ मुहूर्त है।

ग्रह आरंभ का शुभ मुहूर्त

जुलाई (2022) में 15 ।

अगस्त (2022) में 08, 10, 11, 12, 13।

दिसंबर में (2022) में 03, 05, 07,08,09,10,12।

फरवरी (2023) में 01,,02, 10।

मार्च (2023) में 02,03,09,10।

मई (2023) में 01,05, 31।

जून (2023) में 03,05,28, 29।

जुलाई (2023) में 03।

ग्रह प्रवेश का शुभ मुहूर्त

अगस्त (2022) में 03, 04, 06, 08, 10।

नवंबर (2022) में 28, 30।

दिसंबर (2022) में 03, 05।

जनवरी (2023) में 27, 28, 30।

फरवरी (2023) में 01,03।

मार्च (2023) में 01, 02, 03, 04

मई (2023) में 01, 03, 24, 29, 31

जून (2023) में 01, 28, 29, 30।

जुलाई (2023) में 01।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.