Move to Jagran APP

West champaran crime : पश्चिम चंपारण में दहेज के लिए विवाहिता को जिंंदा जलाने का प्रयास, प्राथमिकी

West champaran News बगहा में विवाहिता को जिंंदा जलाने का किया गया प्रयास महिला के पति सहित आधा दर्जन लोग नामजद हुए है। इस मामले की पुलिस कर रही जांच। आरोप है कि दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 05:42 PM (IST)
West champaran crime : पश्चिम चंपारण में दहेज के लिए विवाहिता को जिंंदा जलाने का प्रयास, प्राथमिकी
पश्चिम चंपारण के बगहा में विवाहिता को जलाने का प्रयास।

पश्चिम चंपारण, जासं । दहेजलोभियों ने एक विवाहिता को पहले प्रताडि़त किया। फिर उसे घर से निकाल दिया और ङ्क्षजदा जलाने का भी प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों की सजगता से उसकी जान बच गई। इस संबंध में विवाहिता सुमन देवी ने धनहा थाने में पति सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें बताया गया है कि उसकी शादी दो साल पहले गोपालगंज जिले के कटेया थाने के नेहरूआ काला निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा से हुई।

loksabha election banner

शादी के समय उसके मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया। जब वह ससुराल गई तो कुछ दिनों के बाद पति दहेज में एक बुलेट तथा दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। इसी क्रम में उसे घर से निकाल कर उसके मामा व धनहा थाने के खलवापट्टी निवासी भुलन कुशवाहा के घर पहुंचा दिया गया। जहां वह रह रही थी। इधर 20 दिसंबर को उसके मामा के घर उसका पति धर्मेन्द्र कुशवाहा, ससुर सीताराम कुशवाहा, सास किशोरी देवी, भसुर जितेन्द्र कुशवाहा, प्रेमशीला देवी, गणेश कुशवाहा, निरंजन कुशवाहा तथा काजल कुमारी बाइक से खलपापट्टी गांव पहुंचे और दहेज की मांग करने लगे। उसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन छिड़क कर ङ्क्षजदा जलाने का प्रयास भी किया। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद सभी लोग बाइक से फरार हो गए। जिसके बाद विवाहिता धनहा थाने पहुंची और सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है। 

डायन बता कर मारपीट
लौकरिया थाने के प्रेमनगर निवासी सूकट चौधरी की पत्नी शांति देवी ने लौकरिया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते 30 दिसंबर को उसके ससुराल के लोगों के द्वारा डायन कहकर मारपीट की। आवेदन में बताया गया है कि घटना की रात वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी। उसी समय गूजी चौधरी, शंभू चौधरी व रंभा देवी उसे गाली देते हुए कहने लगे कि वह डायन है। जब वे घर से बाहर निकली तो सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसे देख उसकी बेटी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.