STET परीक्षा रद करने पर ABVP ने मनाया काला दिवस, घरों से ही ऐसे किया आंदोलन
ABVP कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्त लेकर रोटी और रोजगार को लेकर तड़प रहा बिहार जैसे स्लोगन के साथ अपने घरों से ही आंदोलन किया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा रद करने के विभाग के निर्णय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को काला दिवस मनाया। जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्त लेकर रोटी और रोजगार को लेकर तड़प रहा बिहार जैसे स्लोगन के साथ अपने घरों से ही आंदोलन किया। जिला संयोजक चंद्रभानु सिंह ने कहा 16 मई को बेवजह एसटीइटी परीक्षाएं रद्द कर दी गई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। 2013 से लेकर के अब तक किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है।
अभाविप किसी भी सूरत में बिहार सरकार के इस प्रकार के तानाशाही रवैया को बर्दाश्त नहीं करेगा। अभाविप आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। प्रदेश सह संगठन मंत्री अजित उपाध्याय जिला संगठन मंत्री सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर पुरुषोत्तम कुमार, विश्वविद्यालय अध्यक्ष पुष्कर सिंह, सुप्रिया कुमारी, शिवांगी चौधरी, आरुषि वर्मा, मोना झा, शिवम कुमार, रणविजय कुमार, प्रणब प्रत्येक, आरूनी, अनमोल कुमार ठाकुर, महानगर सह मंत्री रोहित झा, महानगर मंत्री आशुतोष कुमार प्रिंस कुमार शालनी वत्स आदि ने विरोध जताया।