Move to Jagran APP

कृषि मंत्री ने मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- बाढ़ से बर्बाद फसलों की भेजें रिपोर्ट

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा। अधिकारियों के साथ बैठक कर ली कृषि योजनाओं की जानकारी।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:25 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:25 AM (IST)
कृषि मंत्री ने मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- बाढ़ से बर्बाद फसलों की भेजें रिपोर्ट
कृषि मंत्री ने मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- बाढ़ से बर्बाद फसलों की भेजें रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सूबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि बाढ़ से बर्बाद फसलों के एवज विभाग किसानों को मुआवजा देगा। उन्होंने जिला कृषि पदसधिकारी चंद्रशेखर सिंह को फसलों की क्षति से संबंधित वास्तविक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। शनिवार को मंत्री ने जिले के बाढ़ प्रभावित कुढऩी प्रखंड के मोहनी, धरमुहा, कमतौल, थूमा एवं तुर्की पंचायत के तुर्की थूमा एवं सकरी सरैया पंचायत के सकरी सरैया आदि गांवों का दौरा करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि, मत्स्य व पशुपालन आदि की समीक्षा की।

loksabha election banner

 कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में कुल आच्छादन 1 लाख 60 हजार 180 हेक्टेयर में 1 लाख 8 हजार 533 हेक्टयर फसल पानी से डूब गई है। जिले के सभी 16 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं।

मंत्री ने कृषि विभाग के अंतर्गत सभी योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। वहीं अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार सभी बिन्दुओं पर योजनाओं का कार्यान्वयन युद्ध स्तर पर करने का आदेश दिया। मत्स्य संसाधन विभाग के समीक्षा के दौरान बताया कि जिले में पूर्ण रूप से 150 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें मछली जीरा फार्म- तालाब की संख्या 1705 हेक्टेयर में है। जिसे बाढ़ से क्षति पहुंची है। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में स्वीकृत योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

 पशुपालन विभाग की समीक्षा के बाद मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अब तक मुजफ्फरपुर जिले में कुल 444.65 क्विंटल चारा का वितरण किया जा चुका है। शिविर में एवं शिविर से बाहर बाढ़ प्रभावित 14080 पशुओं का विभागीय पशु चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा उपचार किया गया है। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 17 पशु चिकित्सक एवं 25 कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

 जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्देशानुसार सकरा पारू एवं बोचहा प्रखंड में 16 शिविर स्थलों पर चारा का वितरण किया जा रहा है। मौके पर तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक (शस्य) राम प्रकाश साहनी, डीएओ डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे। उधर, मंत्री ने बाढ़ से उत्पन्न हालात पर जन प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की। मौके पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी, अशोक शाहनी व लखन सिंह आदि मौजूद थे। 

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.