किसान खेत-मजदूर संगठन ने दिया धरना
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन प्रखंड कमेटी सरैया ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरपुर : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन प्रखंड कमेटी सरैया ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जंगली जानवरों से मुक्ति तथा किसान, तीन कृषि कानूनों व बिजली विधयेक 2020 को रद करने सहित अन्य मागों को लेकर महिला किसान दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता किसान नेता सह पंसस सुनील कुमार सिंह ने की। संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय ने कहा कि जबतक तीनों कानून वापस नहीं होते, आदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रखंड सचिव कौशल भक्त, माधो भक्त, देवेंद्र राय, नन्हक साह, विनोद ठाकुर, रामकिशोर कुशवाहा, रीता कुंवर, चंदा देवी, शीला देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना
17 सूत्री मागों के समर्थन में जन कल्याण संघर्ष मोर्चा ने मोतीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। धरनाíथयों के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ व सीओ के कार्यालय से बाहर होने पर कार्यालयों के प्रधान लिपिक को अलग- अलग माग पत्र सौंपा। सौंपे गए माग पत्र में किसानों की फसलों की खरीद के लिए स्थायी क्रय केंद्र खोलने, बंद पड़े सरकारी नलकूपों को चालू करने, टूटे चैनलों की मरम्मत करने, तिरहुत मुख्य नहर से निकलने वाली उप वितरणी की साफ-सफाई और उसकी मरम्मत करने, प्रखंड और अंचल में कार्यरत अधकारियों और कर्मचारियों का आवास मुख्यालय में सुनिश्चित करने, जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने का उपाय करने आदि शामिल हैं। धरने को संगठन के संयोजक सह जिला पार्षद भवनेश्वर राय, प्रो. जंगबहादुर राय, मनोज पाडेय, रामदेव गुप्ता, रामचंद्र बैठा, श्रीकात भगत, सुनील पाठक, संजय पाठक, ललन विशाल, मानवी राज, अधिवक्ता हरेंद्र सिंह, अजय तिवारी, जालंधर भगत आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रघुवर भगत और संचालन नंद किशोर निराला ने किया।