Move to Jagran APP

India- Nepal Tension : भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद अब स्थिति धीरे धीरे हो रही सामान्य

India- Nepal Tension रात में नेपाली क्षेत्र में नेपाल पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल के समीप भारतीय क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 11:06 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 11:06 AM (IST)
India- Nepal Tension : भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद अब स्थिति धीरे धीरे हो रही सामान्य
India- Nepal Tension : भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद अब स्थिति धीरे धीरे हो रही सामान्य

मधुबनी, जेएनएन। India- Nepal Tension :  भारत-नेपाल सीमा के करीब नेपाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात नेपाली पुलिस की हवाई फायरिंग के बाद फिलहाल स्थिति सामान्य है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष इंदल यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रात में नेपाली क्षेत्र में नेपाल पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल के समीप भारतीय क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। फिलहाल कोई चिंताजनक बात नहीं है, स्थिति सामान्य है।

loksabha election banner

भारतीय क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित

बता दें कि शुक्रवार की रात भारत-नेपाल सीमा के करीब नेपाली क्षेत्र के दुहबी गांव में नेपाली पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान नेपाली पुलिस के हवाई फायरिंग की सूचना भी मिली। छापेमारी के बाद नेपाली क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि कुछ तस्कर नेपाली पुलिस की कार्रवाई के बाद भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए। हालांकि, बासोपट्टी थानाध्यक्ष इन संभावनाओं से इनकार कर रहे हैं। कहा कि पूरी हलचल नेपाली क्षेत्र में थी। भारतीय क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और स्थिति सामान्य है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.