Move to Jagran APP

Muzaffarpur News : आलू व प्याज के बाद अब हरी सब्जियां भी लोगों की पहुंच से दूर

दाल व लहसुन भी महंगा निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों को झेलनी पड़ रही । लगातार बारिश के कारण हरी सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निम्न व मध्यम वर्गीय परिवार इस बढ़ती महंगाई से परेशान है।

By DharmendraEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 09:24 AM (IST)
Muzaffarpur News : आलू व प्याज के बाद अब हरी सब्जियां भी लोगों की पहुंच से दूर
बारिश के कारण हरी सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी

पश्चिम चंपारण जेएनएन । प्याज, लहसुन, दाल सहित हरी सब्जियों की कीमतें एक बार फिर से आसमान छू रही हैं। कोविड-19 महामारी व लगातार बारिश के कारण हरी सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निम्न व मध्यम वर्गीय परिवार बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। अरहर व मसूर के दाल, प्याज, आलू, ङ्क्षभडी, टमाटर, परवल, बैंगन, हरी मिर्च समेत हरी सब्जियों के मूल्य बढऩे से लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी गरीब परिवारों को हो रही है। बगहा अनुमंडल में हजारों परिवार ऐसे हैं जो प्रतिदिन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे परिवार किसी तरह से दो वक्त के भोजन का जुगाड़ कर पा रहे हैं। सब्जी विक्रेता साबीर अली, फैयाज आलम, मोहन तुरहा, चंदन व मोनू के मुताबिक मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। खासकर सितंबर माह में बारिश के कारण सब्जियों की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। 

loksabha election banner

एक नजर सब्जियों के मूल्य पर 

प्रति किलो की दर से

सामग्री वर्तमान मूल्य पूर्व का मूल्य

दाल अरहर : 125 से 150 रु. 110 रुपये

मसूर :            80             70 रुपये

प्याज - 64             20 से 25 रुपये

आलू             46             20 से 25 रुपये

टमाटर            80             60 रुपये

ङ्क्षभडी             50             20 से 25 रुपये

करैला            50             30 रुपये

बैंगन             50             20 रुपये

परवल            60             30 से 35 रुपये

गोभी               80                30 रुपये

पत्ता गोभी        60                30 रुपये

अरहर दाल     120                  90 रुपये 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.