Move to Jagran APP

शिवहर की अनुष्का के बाद अब सीतामढ़ी में 21 साल की उम्र में जिला पार्षद बने इंजीनियर नवीन

इस बार चुनाव में कई चौकाने वाले पर‍िणाम सामने आए। नवीन कुमार को 6747 वोट जबकि गौतम कुमार को 5259 मतों से संतोष करना पड़ा। प्रा.निर्वाचन क्षेत्र संख्या -10 से संझा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्राणी राय को 1117 मतों के अंतर से पराजित किया।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 10:09 PM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 10:09 PM (IST)
शिवहर की अनुष्का के बाद अब सीतामढ़ी में 21 साल की उम्र में जिला पार्षद बने इंजीनियर नवीन
इंजीनियर नवीन कुमार सबसे कम उम्र के जिला पार्षद बने हैं।

सीतामढ़ी, जासं। महज 21 साल की उम्र में शिवहर जिले की कुशहर पंचायत से मुखिया बनकर अनुष्का कुमारी के सुर्खियों में आने के बाद उसके नक्शेकदम पर रुन्नीसैदपुर प्रखंड से जिला परिषद की एक सीट से 21 साल का एक नौजवान निर्वाचित हुआ है। पेशे से इंजीनियर नवीन कुमार सबसे कम उम्र के जिला पार्षद बने हैं। उनकी उम्र 21 साल दस माह है। प्रखंड के कोवाही गांव निवासी नवीन कुमार ने पॉलिटेक्निक से बीटेक की पढ़ाई की है। ये दलित समाज से आते हैं। ईं. नवीन को 6747 वोट मिले हैं। जबकि, उनके निकटत प्रतिद्वंद्वी गौतम कुमार को 5259 वोट प्राप्त हुए। समाज की सेवा करने के उद्देश्य से जिला परिषद क्षेत्र सं.9 से चुनाव में उतरे थे। लोगों ने आशीर्वाद देकर जीत दिला दी।

loksabha election banner

सीतामढ़ी में सबसे कम उम्र की मुखिया लहुरिया पंचायत से मोतसरे जहान

नवनिर्वाचित मुखिया में सबसे कम उम्र की लहुरिया पंचायत से निर्वाचित मोतसरे जहान हैं। इनकी उम्र केवल 21 वर्ष है। दूसरे नंबर पर बिनु कुमारी हैं। नरगां दक्षिणी पंचायत से निर्वाचित बीनू की उम्र 22 वर्ष है। सबसे अधिक उम्र के मुखिया शाह मोहम्मद अंसारी मनपौर पंचायत से निर्वाचित हुए हैं। इनकी उम्र 70 साल है। शाह मोहम्मद के नीचे कोईरिया पिपरा पंचायत से निर्वाचित 67 वर्षीय राम श्रेष्ठ चौधरी हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पिपरा बिशनपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अप्पय कुमार ने एमबीए किया है। खैरबा मलाही से नवनिर्वाचित मुखिया इंद्रजीत कुमार ने बीकॉम किया है। बथुआरा, नरगां दक्षिणी एवं विष्णुपुर के मुखिया स्नातक हैं। इंटर पास मुखिया की संख्या 7 है। पांच मुखिया मैट्रिक पास हैं। जबकि 9 मुखिया केवल साक्षर हैं। वहीं एक मुखिया छठी कक्षा उत्तीर्ण है।

जिला परिषद में रुब्बी व मुनीता को दोबारा मौका तो तीसरी बार इंद्राणी को नकारा

पंचायत चुनाव के तहत एकादश चरण में जिला परिषद के शेष बचे चारों जिला परिषद के नतीजे आते हीं समर्थकों के बीच खुशी की लहर छा गई। एक ओर जहां निर्वाचन क्षेत्र संख्या-10 से दो -दो बार प्रतिनिधित्व करने वाली जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंद्राणी राय को मतदाताओं ने नकार दिया। वहीं क्षेत्र संख्या-11 से रुब्बी कुमारी व क्षेत्र संख्या-12 से मुनीता देवी को दोबारा जीत मिलने से उनके समर्थकों के सपनों को पंख लग गए। क्षेत्र संख्या-09 से नवीन कुमार व क्षेत्र संख्या -10 से संझा देवी पर मतदाताओं ने अपना भरोसा जता कर उन्हें पहली बार उनके सपने को साकार किया है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद प्रा.नि.क्षेत्र संख्या - 09 से नवीन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम कुमार को 1488 मतों के अंतर से पराजित किया। नवीन कुमार को 6747 मत प्राप्त हुए जबकि, गौतम कुमार को 5259 मतों से संतोष करना पड़ा। प्रा.निर्वाचन क्षेत्र संख्या -10 से संझा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्राणी राय को 1117 मतों के अंतर से पराजित किया। संझा देवी को 7083 मत प्राप्त हुए जबकि, इंद्राणी राय को 5966 मतों से संतोष करना पड़ा। क्षेत्र संख्या -11 से रुब्बी कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स‍िंधु देवी को 1526 मतों के अंतर से पराजित किया। रुब्बी कुमारी को 6234 मत मिले तो उनके प्रतिद्वंदी स‍िंधु देवी को 4708 मतों से संतोष करना पड़ा। प्रा.नि.क्षेत्र संख्या-12 से मुनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प‍िंकी कुमारी को 1380 मतों के अंतर से पराजित किया ।मुनीता देवी को 7068 मत प्राप्त हुए। जबकि, प‍िंकी कुमारी को 5688 मतों से संतोष करना पड़ा।

जिला परिषद सदस्य पद पर कौन कहां से जीता-हारा

जीते मिले वोट प्रतिद्वंदी मिले वोट

09. नवीन कुमार 6747 गौतम कुमार 5229

10. संझा देवी 7083 इन्द्राणी राय 5966

11. रूब्बी कुमारी 6234 स‍िंधु देवी 4708

12. मुनिता देवी 7068 पि‍ंकी कुमारी 5688


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.