Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में राजस्व कर्मचारी के घर पर पूरी रात चलती रही कार्रवाई, जानिए क्‍या कुछ मिला

आलमीरा से मिले तीन लाख नगद। आय से अधिक संपत्ति मामले में कांटी के राजस्व कर्मचारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी।आलमीरा नहीं खुलने के कारण एक कमरे को सील करने की चल रही थी कवायद देर रात एक बजे दी गई चाबी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 09:24 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 09:24 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में राजस्व कर्मचारी के घर पर पूरी रात चलती रही कार्रवाई, जानिए क्‍या कुछ मिला
आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिले के कई राजस्व कर्मचारी निशाने पर हैं।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांटी अंचल के राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार सिंह के आवास समेत कई ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। पूरी रात कार्रवाई चलती रही। बताया गया कि एक कमरे में रखे गए आलमीरा नहीं खुलने के कारण देर रात तक टीम रुकी रहीं। कमरे को सील करने की कवायद चल रही थी। लेकिन करीब एक बजे रात में चाबी दिए जाने के बाद आलमीरा खोला गया। जिसमें से तीन लाख नगदी व अन्य कई सामान विजिलेंस को हाथ लगे। इसके पूर्व हुई कार्रवाई में डेढ़ सौ ग्राम आभूषण, कई बैंकों के पासबुक, भूमि संबंधित कई दस्तावेज टीम को हाथ लग चुकी थी। सभी की जांच की जा रही है। 

loksabha election banner

पैतृक घर पर भी छापेमारी

बता दे कि पटना से पहुंचे विजिलेंस अधिकारियों की टीम ने कर्मचारी के कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित आवास व पारू के बभनगांव स्थित पैतृक घर पर एक साथ छापेमारी की थी। कांटी स्थित अंचल कार्यालय व हलका कार्यालय में भी अभिलेखों की जांच की गई। चैनपुर स्थित आलीशान मकान का सुबह आठ बजे विजिलेंस की टीम कांटी के चैनपुर स्थित शहरी आवास पर पहुंची। उस समय घर पर सिर्फ बहू थी। इसके बाद सर्च वारंट के आधार पर छानबीन की गई। इस पर उनकी बहू ने आपत्ति जताई। छापेमारी के दौरान राजस्व कर्मचारी टीम को नहीं मिले। स्वजनों से पूछताछ कर जानकारी ली। उनके गहने व दस्तोवजों की जांच की। एक लाइसेंसी हथियार भी मिलने की बात सामने आई है। सत्यापन के बाद हथियार परिजनों को लौटा दिया गया है।

जमीन के कागजात बरामद

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी के ठिकाने से जमीन के कागजात समेत अन्य सामान बरामद किए गए है। सभी की जांच की जा रही है। बता दें कि राजस्व कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी उक्त कर्मचारी को कार्य में लापरवाही को लेकर निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में कांटी के अंचलाधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि हलका छह के कर्मचारी के खिलाफ आवेदन दिया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। मगर, कार्यालयों में की गई छापेमारी में कोई आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिला है।

जिले के कई कर्मचारी निशाने पर

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिले के कई राजस्व कर्मचारी निशाने पर हैं। इसमें विभिन्न प्रखंडों के कर्मचारी शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से जमीन संबंधित विवाद बढ़ने के कारण हलका कार्यालयों में दाखिल-खारिज को लेकर भीड़ बढ़ने से इन कर्मचारियों ने मनमाना कमाई की थी। इस तरह की शिकायतें लगातार आती रही हैं। शहर से सटे अंचलों में ऐसे मामले अधिक हैं। यही कारण है कि कांटी व मुशहरी अंचलों के राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ अधिक शिकायतें हैं। पूर्व में मुशहरी के हलका कार्यालय में इसे लेकर छापेमारी भी हुई थी। वहीं दाखिल-खारिज के अवैध मामले भी पकड़ में आए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.