मधुबनी के सिरियापुर गोलीकांड में अब शुरू हुई कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
Madhubani Crime फरार आठ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर पुलिस कर रही छापेमारी। सिरियापुर गांव में तनाव कम करने के लिए कैंप कर रही पुलिस। चारों घायल युवकों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज हालत नाजुक।
मधुबनी (बासोपट्टी), जासं। बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरियापुर गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश में चार युवकों को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल युवक कल्याण कुमार उर्फ पुष्पेश भारद्वाज के पिता कांग्रेस नेता हिमांशु कुमार ठाकुर के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 13 लोगों को नामजद किया गया है। सोमवार को घटना के बाद गिरफ्तार किए गए पांच युवक भी इस मामले में नामजद हैं। शेष आठ नामजदों को पकडऩे के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, घटना को लेकर गांव में बने तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस गांव में अभी भी कैंप कर रही है। इधर, गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों घायलों का इलाज मधुबनी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार जख्मी संदीप कुमार उर्फ राहुल कुमार, कल्याण कुमार उर्फ पुष्पेश भारद्वाज, सुमन कुमार उर्फ आलोक कुमार और शिवम कुमार के शरीर में गोली फंसी हुई है। इससे घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरङ्क्षवद कुमार ने बताया कि घटना में आरोपित सतीश चौधरी, धर्मनाथ चौधरी, अमित चौधरी, शिक्षक वेदानंद चौधरी और देवानंद चौधरी को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लिया है। पांचों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिरियापुर गांव में तनाव को शांत करने के लिए पुलिस टीम कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आठ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाकर छापेमारी जारी है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धोखाधड़ी मामले में सीएसपी संचालक गिरफ्तार
बिस्फी। पतौना ओपी अंतर्गत जगवन चौक स्थित संचालित सीएसपी के संचालक शंभू नाथ मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। पतौना ओपी के सअनि राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जगवन गांव निवासी उर्मिला देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दर्ज प्राथमिकी में पीडि़त महिला ने आरोप लगाया था कि सीएसपी संचालक शंभूनाथ मिश्र ने उनके खाता में जमा स्वयं समूह मद के 52 हजार 233 रुपये धोखाधड़ी कर निकासी कर लिए थे। पुलिस ने बताया की आरोप को सत्य पाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।