Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई जारी

प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अब अधिकतर लोग मास्क पहनकर बाहर निकल रहे हैं। इसके बावजूद दो पहिया एवं चार पहिया सवार मास्क नहीं पहन रहे। उनके खिलाफ आज टीम ने कार्रवाई की। चार पहिया वाहन के अंदर बैठे लोगों की जांच की गई।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 11:33 AM (IST)
मुजफ्फरपुर में कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई जारी
मास्क नहीं पहनने वाले 317 लोगों पर 15,850 रुपये की वसूली। Photo-Jagran

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले में कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम का विशेष अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शहर के 28 स्थानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना किया गया। सार्वजनिक जगहों पर चार पहिया वाहन से बिना मास्क सफर करने वालों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा सभी को मास्क पहनने की सलाह भी दी गई। 317 लोगों से 15850 रुपये की वसूली की गई।

loksabha election banner

चार पहिया वाहन के अंदर बैठे लोगों की जांच

मालूम हो कि डीएम प्रणव कुमार एवं एसएसपी जयंत कांत ने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने का संयुक्त आदेश जारी किया था। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना वसूलने एवं मास्क पहनने की सलाह देने का निर्देश दिया गया था। प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अब अधिकतर लोग मास्क पहनकर बाहर निकल रहे हैं। इसके बावजूद दो पहिया एवं चार पहिया सवार मास्क नहीं पहन रहे। उनके खिलाफ आज टीम ने कार्रवाई की। चार पहिया वाहन के अंदर बैठे लोगों की जांच की गई। जो व्यक्ति मास्क नहीं पहने थे उनपर जुर्माना किया गया।

मुख्य रास्ता छोड़ गली से गुजरते रहे बाइक सवार

शहर में प्रमुख चौराहों एवं सड़कों पर जांच को देखते हुए बिना मास्क पहने बाइक सवारों ने गलियों का रास्ता चुना। इसके अलावा कई ने बहाना भी बनाया। जल्दबाजी में घर से निकलने तो मास्क पहनने से फुंसी होने की बात कही। तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी ने उनपर भी जुर्माना किया। आगे से मास्क पहनकर ही निकलने की हिदायत दी गई। इसके अलावा प्रमुख बाजार में शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों को भी चेतावनी दी गई। दुकानदारों को भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की हिदायत दी गई।  

मुशहरी में 13 मिले संक्रमित

मुशहरी (मुजफ्फरपुर): पीएचसी में 180 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई जिसमें चार लोग पाजिटिव पाए गए। इसमें मुशहरी पीएचसी के दो कर्मी भी शामिल हैं। इधर, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी में भी शिविर लगाकर केंद्र के 58 कर्मियों की कोरोना जांच की गई जिसमें 9 कर्मी पाजिटिव पाए गए। दोनों जगह जांच लैब तकनीशियन मोअत्तर अंजुम एवं सुषमा कुमारी ने की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि सभी को दवा देकर होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.