आठ साल की बच्ची ताप रही थी अलाव, पड़ोसी ले गया बहला फुसलाकर और उसके साथ किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपित युवक रवि कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है, रात आठ बजे जब बच्ची अपने घर लौटी तो इसकी जानकारी अपनी मां और परिवार के सदस्यों को दी।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 05:08 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मधुबनी जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक रवि कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि उक्त बच्ची मंगलवार की रात अपने पड़ोस में आग ताप रही थी जहां उक्त आरोपित युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के ही तालाब के नजदीक ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
रात आठ बजे जब बच्ची अपने घर लौटी तो इसकी जानकारी अपनी मां और परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद बुधवार की सुबह उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह, सअनि रामप्रवेश प्रसाद ने उक्त गांव पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि उक्त बच्ची को रवि कुमार राम नामक युवक ने बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपित युवक बच्ची का पड़ोसी है।
डीएसपी ने कहा कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। बच्ची की मां के बयान पर रवि कुमार राम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें