पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
पूर्वी चंपारण के खरहनिया गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक श्री महतो बताया गया है। वह घरेलू समस्याओं से परेशान था।
पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार खरहनिया गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक श्री महतो बताया गया है। वह घरेलू समस्याओं से परेशान था। पदुमकेर से भंडार जाने वाले मार्ग में अवस्थित एक बगीचे से शुनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। तब वे लोग आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए।
इसी बीच सूचना पाकर वहां पुलिस भी पहुंच गई। पचपकडी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से था। परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी बीच पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 40 वर्षीय श्री महतो घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता था।