Move to Jagran APP

गुड़गांव से चार बच्चों संग महिला को लेकर हुआ फरार, तीन माह बाद पश्चिम चंपारण से गिरफ्तार, जानिए मामला...

पश्चिम चंपारण के मध्य विद्यालय योगापट्टी क्वारंटाइन कैंप से महिला व चारों बच्चे मुक्त। मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर पहुंची थी औरंगाबाद की पुलिस।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 03:57 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 03:57 PM (IST)
गुड़गांव से चार बच्चों संग महिला को लेकर हुआ फरार, तीन माह बाद पश्चिम चंपारण से गिरफ्तार, जानिए मामला...
गुड़गांव से चार बच्चों संग महिला को लेकर हुआ फरार, तीन माह बाद पश्चिम चंपारण से गिरफ्तार, जानिए मामला...

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। गुड़गांव से चार बच्चों संग महिला को लेकर फरार आरोपित को पश्चिम चंपारण से गिरफ्तार किया गया। सभी जिले के याेगापट्टी स्थित क्वारंटाइन सेंटर में थे। महिला और उसके बच्चों को मुक्त कराया गया। आरोपित तीन माह पूर्व महिला को बच्चों समेत बहला फुसलाकर गुड़गांव से लेकर फरार हो गया था।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

बताया गया है कि गुड़गांव से तीन माह पूर्व चार बच्चों संग महिला को लेकर एक युवक फरार हो गया था। उसको पुलिस ने बीती रात याेगापट्टी के एक क्वारंटाइन सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। उसी क्वारंटाइन सेंटर से चारों बच्चे व महिला को भी मुक्त करा लिया गया। महिला संग चारों बच्चों को लेकर औरंगाबाद की पुलिस चली गई। बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले के नवी नगर निवासी अखिलेश साह अपनी पत्नी एवं चार बच्चों के साथ गुुुड़गांंव में रहता था। वहां सिलाई कंपनी संख्या 227 एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। बीते 8 फरवरी 2020 की सुबह 9 बजे अखिलेश साह सिलाई कंपनी में ड्यूटी करने गया था।

उसी दौरान आरोपित योगापट्टी थाना क्षेत्र के गजना निवासी रफीक अंसारी बहला फुसलाकर महिला व बच्चों को लेकर फरार हो गया। अखिलेश व रफीक दोनों एक हीं कंपनी में काम करते थे। दोनों में अच्छी दोस्ती भी थी। पीड़ित अखिलेश गुड़गांव में थाने में संपर्क किया। लेकिन पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय और खोजबीन करने की बात कर रही थी। इस बीच, लॉकडाउन में वह अपने गांव औरंगाबाद आ गया। औरंगाबाद जिले के नवी नगर थाने मेंं कांड दर्ज कराया।

मोबाईल लोकेशन से लगाया पता

नवीनगर थाने के दारोगा सत्येेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या - 90/2020 दर्ज करने के बाद पुलिस जांच आरंभ की। माेबाइल लोकेशन के आधार पर योगापट्टी पुलिस के सहयोग से मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर से चारों बच्चे व महिला को मुक्त करा लिया गया है और आरोपित भी गिरफ्तार किया गया है। योगापट्टी के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दास ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस आई थी। आरोपित रफीक अंसारी महिला व बच्चों को लेकर एक सप्ताह पूर्व आया था। तब से क्वारंटाइन सेंटर में ही था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.