Samastipur: ...तो प्रेम-प्रसंग में गई सिकंदर की जान! मृतक के पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी, जानिए मामला
Samastipur विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गंज चौक से समर्था गांव जानेवाली सड़क किनारे एक ताड़ी दुकान में दुकानदार की लाश फंदे से लटकी मिली थी। इसमें मृतक के पिता कल्याणपुर उत्तर वार्ड 10 निवासी दीपक चौधरी उर्फ बाला ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गंज चौक से समर्था गांव जानेवाली सड़क किनारे एक ताड़ी दुकान में दुकानदार की लाश फंदे से लटकी मिली थी। इसमें मृतक के पिता कल्याणपुर उत्तर वार्ड 10 निवासी दीपक चौधरी उर्फ बाला ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें एक गांव के अरङ्क्षवद महतो, प्रीतम कुमार और कुछ अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसका पुत्र सिकंदर कुमार चौधरी विगत 24 मार्च को रात्रि करीब 10 बजे अपने घर से खाना खाकर ताड़ी दुकान पर सोने के लिए चला गया। उसका पुत्र प्रतिदिन ताड़ी की दुकान में ही सोता था।
यह दुकान टावर के बगल में समर्था जाने वाली सड़क में है। 25 मार्च की सुबह जब वह वहां गया तो देखा दुकान बंद था। दुकान के भीतर झांक कर देखा तो उसके पुत्र का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मृतक का पैर जमीन से सटा हुआ व मुड़ा हुआ था। ग्रामीणों के साथ दुकान के अंदर घुसा और शव को उतारकर चौकी पर लिटा दिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि उसके पुत्र सिकंदर का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पूर्व में लड़की के पिता ने उसे धमकी दी थी कि अपने बेटे को समझा लो नहीं तो जान से मार देंगे। उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए औकात आंकने की बातें कही थी। मृतक का एक दोस्त प्रीतम कुमार लड़की के घर के बगल का है। इससे गहरी मित्रता थी। कहा है कि लड़की के पिता मृतक का मित्र प्रीतम कुमार कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर ताड़ी दुकान में फांसी के फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।