पश्चिम चंपारण में गंडक नदी में नाव डूबी, सवार 15 लोगों को मल्लाहों ने बचाया
पश्चिम चंपारण के नारायणपुर घाट पर शुक्रवार की सुबह एक नाव पलट गई। इसमें सवार 15 लोग डूबने लगे लेकिन सभी को मल्लाहोंने बचा लिया।
By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 11:36 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 11:36 AM (IST)
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। गंडक नदी में शुक्रवार की सुबह लोगों से भरी एक नाव डूब गई। घटना नगर के नारायणपुर घाट पर हुई। हादसे के वक़्त नाव पर तीन महिलाओं समेत कुल 15 लोग सवार थे। दुर्घटना नाव के फट जाने के कारण हुई। संयोग अच्छा था कि मौके पर मौजूद मल्लाहों ने नदी में कूद कर डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, पठकौली ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार भारती समेत अन्य मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं। मल्लाहों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें